राष्ट्रीय

पुलिस डॉग ने बिना रुके दौड़ते हुए 8 किलोमीटर में हत्यारे को किया गिरफ्तार, महिला की जान बचाई

कर्नाटक के दावणगेरे से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस के ट्रेन कुत्ते ने 8 किलोमीटर की बिना रुके दौड़ लगाकर एक संदिग्ध हत्यारे को ढूंढ निकाला। यहीं नहीं कुत्ते ने अपनी बहादुरी से एक महिला की जान भी बचाई। 

दरअसल, गुरुवार को एक गश्ती दल ने चन्नागिरी तालुक के संथेबेन्नूर में पेट्रोल पंप के पास बड़ा रोड पर एक व्यक्ति का शव देखा था। इसके बाद पुलिस को अलर्ट किया गया। एसपी उमा प्रशांत ने तुंगा 2 और उसके हैंडलर, कांस्टेबल शफी और अन्य पुलिस कर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया। 

बिना रुके लगाई थी 8 किलोमीटर की दौड़

पीड़ित का जैकेट  सूंघने के बाद तुंगा 2 डोबरमैन चन्नपुरा की ओर भागा। तुंगा 2 और उसका हैंडलर बिना रुके 8 किलोमीटर तक दौड़ते रहे। फिर एक घर के पास तुंगा रुका, जहां से बहुत तेज आवाज आ रही थी। पुलिस बिना रुके उस घर के अंदर घुसते है, जहां एक शख्स एक महिला का बेरहमी से पीट रहा होता है। महिला अधमरी हो चुकी थी। हालांकि, पुलिस ने शख्स को पकड़े लिया। पुलिस का ट्रेन कुत्ते तुंगा की बहादुरी और सतर्कता से आज एक महिला की जान बच गई।

पीड़ित महिला का नाम रूपा है। वहीं, आरोपी की पहचान रंगास्वामी के नाम से हुई है। पुलिस ने रंगास्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि रंगास्वामी ही हत्यारा था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। 

हत्यारे को ऐसे पकड़ा

सड़क किनारे मिले शव की पहचान भी हो गई है। यह शव संथेबेन्नूर के 33 वर्षीय संतोष का था, जिसे रंगास्वामी ने पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। रंगास्वामी को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध संतोष के साथ है। संतोष की हत्या के बाद रंगास्वामी अपनी पत्नी को मारने की प्लानिंग में था। हालांकि, तुंगा 2 की वजह से न केवल महिला की जान बचाई गई बल्कि हत्या की गुत्थी भी सुलझाई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button