राष्ट्रीय

रूस में हिंदी गानों पर हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत, रूसी कलाकारों ने जीता दिल…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे हुए हैं।

रूस पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रूसी कलाकारों ने हिंदी गीतों पर डांस किया। कलाकारों ने ‘आयो रे म्हारा ढोलना’ गाने पर बेहतरीन प्रस्तुति से मेहमानों का दिल जीत लिया।

गौरतलब है कि रूस में हिंदी फिल्मी गीतों का काफी अरसे से क्रेज रहा है। एक समय था जब राजकपूर के गीत यहां के लोगों की जुबान पर होते थे।

यूक्रेन पर मॉस्को का आक्रमण शुरू होने के बाद पीएम मोदी की यह पहली रूस यात्रा है। पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मंगलवार को शिखर वार्ता करेंगे।

इस यात्रा को व्यापक जियो-पॉलिटिकल संदर्भ और संकेत के रूप में देखा जा रहा है। मॉस्को पहुंचने के तुरंत बाद मोदी ने कहा कि वह भविष्य के क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए उत्सुक हैं और भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों से हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा।

रूस पहुंचने पर प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव ने वनुकोवो-दो हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की। मांतुरोव मोदी को हवाई अड्डे से उनके होटल तक छोड़ने उनके साथ गए। मांतुरोव ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की रूस यात्रा के दौरान उनका भी स्वागत किया था।

मंगलवार को मोदी राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे, भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे और एक प्रदर्शनी में रोसाटॉम मंडप का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री का अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने का भी कार्यक्रम है।

बाइसवें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का जोर ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश और लोगों के बीच आदान-प्रदान के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने पर होने की संभावना है। चर्चाओं में यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा होने की संभावना है।

वहीं, आज पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। शीर्ष रूसी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 2019 के बाद से मोदी की रूस की पहली यात्रा है।

फरवरी 2022 में यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद पहली और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के तीसरे कार्यकाल में पहली यात्रा है।

मोदी सोमवार को यहां पहुंचे। मोदी और पुतिन मंगलवार को 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहित विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

मोदी-पुतिन की शिखर वार्ता में यूक्रेन संघर्ष भी प्रमुख मुद्दा रह सकता है। पिछला शिखर सम्मेलन 6 दिसंबर, 2021 को नयी दिल्ली में आयोजित किया गया था। राष्ट्रपति पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे थे।

The post रूस में हिंदी गानों पर हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत, रूसी कलाकारों ने जीता दिल… appeared first on .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button