अंतरराष्ट्रीय

महिला को पूरा निगल गया अजगर, पेट फाड़कर निकाला गया तो हैरान रह गए लोग…

अजगर (पाइथॉन) एक ऐसा सांप है जो कि जानवर ही नहीं बल्कि इंसान को भी पूरा का पूरा निगल जाता है।

इंडोनेशिया से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक महिला को अजगर पूरा का पूरा निगल गया। बाद में जब देखा गया कि अजगर का पेट काफी बड़ा है तो उसे फाड़ा गया। महिला के शव को देखकर भी लोग हैरान रह गए क्योंकि उसके शरीर पर चोट भी नहीं आई थी।

वहीं उसके कपड़े भी एकदम सही सलामत थे। 

इंडोनेशिया में साउथ सुलावेसी प्रांत के कालेंपांग की रहने वाली 45 साल की महिला फरीदा अचनाक गायब हो गई। चार बच्चों की मां गुरुवार को घर वापस नहीं आई तो परिवार  वालों को चिंता होने लगी।

गांव के मुखिया ने एएफपी को बताया कि महिला की तलाश शुरू की गई। उसके पति को महिला की कुछ चीजें बिखरी पड़ी मिलीं।

इसके बाद जब उस इलाके की ठीक से तलाशी ली गई तो एक आजगर मिला जिसका पेट बढ़ा हुआ था। 

इसके बाद लोगों ने कहा कि अजगर का पेट फाड़कर देखना चाहिए। पेट फाड़ा गया तो पहले फरीदा का सिर दिखा। इसके बाद पूरा शरीर अजगर के पेट में सही सलामत मिला।

यहां तक कि फरीदा के शरीर पर सारे कपड़े भी मौजूद थे। हालांकि फरीदा की मौत हो चुकी थी। इस तरह की घटनाएं दुर्लभ होती हैं लेकिन इंडोनेशिया में हर साल ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं। 

बीते साल साउथवेस्ट सुलावेसी  में एक आठ मीटर के अगर ने एक किसान को निगल लिया था। 2018 में एक 54 साल की महिला का शव अजगर के पेट के अंदर पाया गया था।

जिस अजगर का पेट फाड़कर महिला को निकाला गया है उसकी लंबाई भी 5 मीटर थी। बता दें कि अजग ज्यादा  गर्म देशों में पाया जाता है।

इसकी औसत लंबाई 30 फीट हो सकती है। अजगर पहले अपने शिकार का गला घोंटता है और फिर निगल जाता है। 

The post महिला को पूरा निगल गया अजगर, पेट फाड़कर निकाला गया तो हैरान रह गए लोग… appeared first on .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button