व्यापार

आगामी बारिश की चेतावनी: झारखंड में जारी अलर्ट, जमशेदपुर में बुरा हाल

झारखंड में भारी बारिश के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे अधिक बुरा असर जमशेदपुर में देखा जा रहा है, जहां सड़कों से लेकर अपार्टमेंट तक लबालब हो गए हैं। कई जगह यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

झारखंड के 5 जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार

झारखंड के 5 जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पहले स्थान पर जमशेदपुर है। वहीं इसके बाद देवघर, रांची, हजारीबाग, पलामू जिले में भारी बारिश की संभावना है।

जमशेदपुर में बारिश से बुरा हाल

जमशेदपुर में गुरुवार की संध्या झमाझम बारिश हुई। इससे कई सड़कें जलमग्न हो गई। मानगो नया व पुराना पुल, जुगसलाई रेलवे फाटक, साकची कालीमाटी रोड, एमजीएम अस्पताल के सामने गोलचक्कर के पास तो दो फीट से अधिक पानी भर गई। लगातार वर्षा होने से गुरुवार को मानगो, साकची, जुगसलाई, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर, साकची समेत अन्य क्षेत्रों के प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गई।

भारी बारिश होने के कारण भुइयांडीह स्थित गंगोत्री अपार्टमेंट, रिफ्यूजी कालोनी में पानी प्रवेश कर गया था, इससे वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एमजीएम अस्पताल के आसपास का इलाके में जल जमाव के कारण आम जनता बेहाल रहे।

यही नहीं लगातार 45 मिनट तक तेज वर्षा होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें हर चौक चौराहे पर नजर आई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर में गुरुवार को 36 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। 

स्वर्णरेखा व खरकई नदी का बढ़ रहे जलस्तर

लगातार हो रही बारिश व चांडिल डैम का चार गेट खोल देने के कारण स्वर्णरखा नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। फिलहाल बाढ़ आने की संभावना नहीं है। इस तरह लगातार बारिश हुई तो नदी के तटीय इलाके में बसे बस्तियों में नदी का पानी प्रवेश कर सकता है।

हालांकि, संभावित बाढ़ के खतरा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तीनों नगर निकाय को सचेत कर दिया है। इसके साथ ही संभावित बाढ़ से बचाव के हर कदम उठाए गए हैं, मसलन गोताखोर, तटीय इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए स्कूल व सामुदायिक भवन को चिन्हित कर लिया गया है। इसके लिए अक्षेस स्तर पर कर्मचारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दिया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button