Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उद्योग मंत्री देवांगन से नई दिल्ली में इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
    छत्तीसगढ़

    उद्योग मंत्री देवांगन से नई दिल्ली में इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

    By June 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर :  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन से उनके दो दिवसीय नई दिल्ली के प्रवास के दौरान आज सबेरे इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
    मंत्री देवांगन ने छत्तीसगढ़ राज्य में अधिक से अधिक निवेश करने बनाई जा रही नई उद्योग नीति के संबंध में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को बताया। उन्होंने कहा की प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन मे प्रमुख लक्ष्य है की बेहतर उद्योग नीति तैयार हो, ताकि देश और विदेशों के अलग अलग सेक्टर के छोटे-बड़े उद्योग प्रदेश में लग सके। जितने नए उद्योग स्थापित होंगे, उतने ही रोज़गार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इसके लिए आप सभी उद्योगपतियों के सुझाव बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ वन, कृषि और खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। इससे संबंधित उद्योग और उसका व्यापार प्रदेश को विकास गति पर बड़ी तेजी से पंख प्रदान करेगी। विशेष कर ऐसे उत्पाद जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग है, उन सेक्टर में नए उद्योग लगाने की आवश्यकता है।
    मंत्री देवांगन ने कहा की सभी सेक्टर में नए उद्योगों के लिए सरकार द्वारा आवश्यक सहयोग की जाएगी। इस अवसर पर आईसीसी के जनरल सेक्रेटरी नितिन पंगोत्रा, कोऑर्डिनेटर अतुल आर दयाल, ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री के अमित गर्ग, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के इंटरप्रोन्योर राजेश धर शर्मा, कोरबा के प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, मंत्री के विशेष सहायक भागवत जयसवाल भी उपस्थित थे।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.