Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»शुभ योग में विनायक चतुर्थी व्रत, गणेश कृपा से कार्य होंगे सफल, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल
    धर्म

    शुभ योग में विनायक चतुर्थी व्रत, गणेश कृपा से कार्य होंगे सफल, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

    By June 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शुभ योग में विनायक चतुर्थी व्रत, गणेश कृपा से कार्य होंगे सफल, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सोमवार के दिन विनायक चतुर्थी व्रत है. इस दिन भगवान शिव के साथ गणेश जी की पूजा की जाएगी. सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का है. 10 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, पुष्य नक्षत्र, ध्रुव योग, विष्टि करण, पूर्व का दिशाशूल और दिन सोमवार है. विनायक चतुर्थी पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं. इन दो शुभ योग में गणेश जी की पूजा करने से आपके कार्य सफल सिद्ध होंगे. कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी. जो लोग चतुर्थी का व्रत रखेंगे, वे गणेश जी की पूजा सुबह 10 बजकर 57 मिनट से कर सकते हैं. इस समय से विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रांरभ हो रहा है. इस व्रत में चंद्रमा की पूजा और दर्शन दोनों नहीं होता है. गणेश जी की पूजा के समय विनायक चतुर्थी व्रत की कथा जरूर पढ़ें.

    गणेश जी की पूजा करते समय उनको दूर्वा, हल्दी, मोदक, वस्त्र, सिंदूर, लाल फूल या गेंदे का फूल आदि अर्पित करना चाहिए. गणेश जी को तुलसी के पत्ते भूलकर भी न चढ़ाएं. उनकी पूजा में तुलसी वर्जित हैं. जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, वे सोमवार व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करें. सोमवार व्रत का प्रारंभ सावन सोमवार से करना शुभ फलदायी माना जाता है. जिनकी कुंडली में चंद्रमा का दोष है या चंद्रमा कमजोर है, उनको भी शिव पूजा करनी चाहिए. शिव कृपा से चंद्र दोष दूर होगा. चंद्रमा के मजबूत होने से आपका मन स्थिर रहेगा. मन की चंचलता खत्म हो जाएगी. सोमवार के दिन चावल, चीनी, सफेद वस्तुएं, मोती, चांदी, खीर आदि का दान करना अच्छा माना जाता है. इससे चंद्रमा का दोष भी दूर हो जाता है. वैदिक पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त, अशुभ समय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

    आज का पंचांग, 10 जून 2024
    आज की तिथि- चतुर्थी – 04:14 पी एम तक, फिर पंचमी
    आज का नक्षत्र- पुष्य – 09:40 पी एम तक, उसके बाद अश्लेषा
    आज का करण- विष्टि – 04:14 पी एम तक, बव – 04:45 ए एम, 11 जून तक
    आज का योग- ध्रुव – 04:48 पी एम तक, फिर व्याघात
    आज का पक्ष- शुक्ल
    आज का दिन- सोमवार
    चंद्र राशि- कर्क

    सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
    सूर्योदय- 05:23 ए एम
    सूर्यास्त- 07:19 पी एम
    चन्द्रोदय- 08:40 ए एम
    चन्द्रास्त- 10:54 पी एम
    अभिजीत मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
    ब्रह्म मुहूर्त- 04:02 ए एम से 04:42 ए एम

    विनायक चतुर्थी 2024 पूजा मुहूर्त और शुभ योग
    गणेश पूजा मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 57 मिनट से दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक
    सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रात: 05:23 बजे से रात 09:40 बजे तक
    रवि योग: 05:23 ए एम से 09:40 पी एम तक

    अशुभ समय
    राहुकाल- 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
    गुलिक काल- 02:05 पी एम से 03:50 पी एम
    भद्रा: 05:23 ए एम से 04:14 पी एम
    भद्रावास: पृथ्वी लोक पर
    दिशाशूल- पूर्व
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कोरबा निगम के 5 वार्डों को मिली 76 लाख के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन….

    August 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल…..

    August 1, 2026

    आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    August 1, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की त्वरित पहल, दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देगी छत्तीसगढ़ सरकार…..

    August 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.