Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»आत्मा और परमात्मा का मिलन ही राजयोग : राधिका दीदी
    छत्तीसगढ़

    आत्मा और परमात्मा का मिलन ही राजयोग : राधिका दीदी

    By June 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी राधिका दीदी ने कहा कि आत्मा का सम्बन्ध परमात्मा से जोडऩा ही राजयोग कहलाता है। चूंकि परमात्मा ही गुणों और शक्तियों का अविनाशी स्त्रोत हैं। अत: उनकी याद से हमें न सिर्फ सच्ची खुशी मिलती है वरन् हमारे जीवन से रोग और शोक भी मिट जाते हैं। सभी योगों में श्रेष्ठद्द होने के कारण ही इसे राजयोग कहा जाता है।

    ब्रह्माकुमारी राधिका दीदी आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में आयोजित आओ खोलें खुशियों के द्वार राजयोग अनुभूति शिविर के अन्तर्गत भारत का प्राचीन राजयोग विषय पर अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि गीता में वर्णित भारत का प्राचीन राजयोग सभी योगों में श्रेष्ठ है। योग का शाब्दिक अर्थ होता है जोड़ अथवा मिलन। इसका विपरीत शब्द है वियोग अर्थात बिछुडऩा। मन और बुद्घि से परमात्मा को याद करना ही सच्चा योग है। अपने प्रेरक उद्द्दबोधन में उन्होने कहा कि राजयोग में शरीर को कष्ट नहीं देना है। आराम से बैठकर परमात्मा को याद करो। शुरू में मन एकाग्र नहीं होता है। मन में अनेक ईधर-उधर के ख्याल आएंगे लेकिन निराश होकर छोड़ नहीं देना है। पहले दो ढाई मिनट मेडिटेशन से शुरूआत करिए। धीरे-धीरे मन शान्त होने लगेगा। आपके विचार कम होते जाएंगे और योग में बहुत अच्छा अनुभव करने लगेंगे। योग में बैठकर अपने मित्र सम्बन्धियों सहित परिवारजनों को शुभभावनाओं के प्रकम्पन भेजें इससे हमारे सम्बन्ध भी सुधरते हैं।

    ब्रह्माकुमारी राधिका दीदी ने योग के लिए ब्राह्म मुहुर्त को सबसे उपयुक्त समय बतलाते हुए कहा कि इस समय सभी लोग नींद में होते हैं इसलिए वायुमण्डल एकदम शान्त होता है। ऐसे समय परमात्मा को याद करने से कनेक्शन जल्दी जुट जाता है। राजयोग हमें परमात्मा के निकट ले जाता है। उन्होंने बताया कि राजयोग में परमात्मा का सत्य परिचय जान लेने के उपरान्त उन्ही बातों को याद करते हुए मन से परमात्मा को सम्बन्धपूर्वक याद किया जाता है। धीरे-धीरे एक अवस्था ऐसी प्राप्त होती है जब बुद्घि एकाग्र होने लगती है तथा संकल्प स्वत: ही कम हो जाते हैं। इस अवस्था में हमें आत्मा और परमात्मा के गुणों की अर्थात सुख, शान्ति, आनन्द, प्रेम, पवित्रता और शक्ति की दिव्य अनुभूति होने लगती है। कल से ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी के सान्निध्य में एडवान्स राजयोग शिविर प्रारम्भ होगा।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.