Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»धमतरी में नगर निगम स्कूल में लगी भीषण आग
    छत्तीसगढ़

    धमतरी में नगर निगम स्कूल में लगी भीषण आग

    By June 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्‍तीसगढ़ के धमतरी शहर के पुराने स्कूलों में से एक नत्थूजी जगताप नगर निगम स्कूल के एक भवन में 10 जून की सुबह आग लग गई। इस आगजनी की घटना से भवन में रखे पुराने फर्नीचर जलकर राख हो गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    नत्थूजी जगताप नगर निगम स्कूल के एक भवन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, घटना के चलते कमरे में रखे पुराने फर्नीचर जलकर खाक हो गए। इधर आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर के अन्य बिल्डिंग में फैलने से पहले आग को नियंत्रण में किया। आग को तुरंत काबू में नहीं किया जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

    जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में रहने वाले एक शिक्षक की पत्नी और गार्ड ने देखा कि स्कूल के एक भवन में भीषण आग लगी है और धुंआ निकल रहा है, वहीं आग की लपटे देखते ही देखते तेजी से फैल रही थी। आग की तेज लपटे बाजू में बने खपरैल वाला बिल्डिंग तक नहीं पहुंच सकी जिसके चलते बड़ी घटना होने से रुक गई।

    इसकी तुरंत सूचना निगम को दी गई। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। स्कूल में आग लगने का क्या कारण है, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, पर कहा जा रहा है कि किसी शरारती तत्वों की हरकतों के चलते आगजनी की घटना हुई है।

    इस संबंध में कैंपस में रहने वाले स्कूल के शिक्षक घनश्याम पैकरा ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी मार्निंग वाक पर निकली थी, उसी समय वहां का गार्ड के साथ देखा कि भवन में धुंआ निकल रहा है, थोड़ी देर में आग रौद्र रूप लेने लगा उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

    अग्निशमन की टीम पे मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मालूम हो कि वातावरण में उष्णता है, आग की चिंगारी मिलते ही सूखे सामान तेजी से जलने लगते हैं।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.