Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»बिजली चोरों पर 9.96 लाख जुर्माना लगाया गया;  471 जगहों पर की छापेमारी, 118 पर FIR दर्ज
    राज्य

    बिजली चोरों पर 9.96 लाख जुर्माना लगाया गया;  471 जगहों पर की छापेमारी, 118 पर FIR दर्ज

    By June 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) का बिजली चोरों व बकायेदारों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान सख्त हो गया है।

    अभियान के क्रम में कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी है। इसे लेकर सभी स्थानों पर छापेमारी दल गठित कर गांव से लेकर शहरी क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है। गठित दल जहां बकायेदारों उपभोक्ताओं को बिल जमा करने का निर्देश दे रहा है। वहीं चोरी करते पकड़े जाने पर कार्रवाई कर रहा है।

    मई में इतनी छापेमारी की गई

    जेबीवीएनएल ने मई माह में डालटनगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में कुल 471 छापेमारी की है। 118 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज की गई है।

    वहीं, बिजली चोरों पर 9.96 लाख जुर्माना लगाया गया। 10 हजार से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को यथाशीध्र बकाया बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

    ग्रामीण इलाकों में अधिक होती है बिजली चोरी

    डालटनगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में बिजली की ज्यादा चोरी होती है। डालटनगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत तीन अवर प्रमंडल आते हैं।

    इसमें मेदिनीनगर ग्रामीण, पाटन ग्रामीण और मेदिनीनगर शहरी अवर प्रमंडल शामिल है। मई माह में डालटनगंज ग्रामीण अवर प्रमंडल में कुल 306 छापेमारी की गई। इसमें 75 विद्युत उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी की गई। सभी पर 4.12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

    कहां कितनी हुई छापेमारी

    पाटन ग्रामीण अवर प्रमंडल में कुल 94 छापेमारी की गई। इसमें 31 विद्युत उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सभी पर 3.06 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। डालटनगंज शहरी अवर प्रमंडल में कुल 71 छापेमारी की गई। इसमें 12 विद्युत उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई। सभी पर 2.28 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

    किसी भी सूरत में चोरी बर्दाश्त नहीं, जारी रहेगा अभियान

    मेदिनीनगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक ने कहा कि जेबीवीएनएल सेंट्रल सेक्टर से ऊंची कीमत पर बिजली की खरीदकर विद्युत उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर उपलब्ध कराता है। बावजूद इसके विद्युत उपभोक्ता बिजली बिल समय पर जमा नहीं करते हैं।

    इतना ही नहीं, अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हैं। बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों पर जेबीवीएनएल सख्त कार्रवाई करती रहेगी। कहा कि जुर्माना की राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा।
     

    Related Posts

    कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य…..

    November 15, 2026

    राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ….

    November 15, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल….

    November 15, 2026

    स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था….

    November 15, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    November 15, 2026

    नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    November 15, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.