Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»मोदी सरकार 3.0…..में मोदी सरकार 2.0 के इन 37 चेहरों को नहीं मिली जगह 
    राजनीती

    मोदी सरकार 3.0…..में मोदी सरकार 2.0 के इन 37 चेहरों को नहीं मिली जगह 

    By June 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोदी सरकार 3.0…..में मोदी सरकार 2.0 के इन 37 चेहरों को नहीं मिली जगह 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और नारायण राणे सहित पूर्ववर्ती सरकार के 37 मंत्रियों को नई मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया है। पुरुषोत्तम रुपाला, अर्जुन मुंडा, आर के सिंह और महेंद्र नाथ पांडे मोदी के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री थे लेकिन उन्हें नई मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया। तीनों स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को बरकरार रखा गया है, जबकि पिछली सरकार के 42 राज्य मंत्रियों में से 30 को इस बार हटा दिया गया है। 
    जिन नेताओं को मंत्रिपरिषद में फिर शामिल नहीं किया गया है, उसमें वी के सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी चौबे, रावसाहेब दानवे, साध्वी निरंजन ज्योति, संजीव बालियान, राजीव चंद्रशेखर, सुभाष सरकार, निसिथ प्रमाणिक, राजकुमार रंजन सिंह और प्रतिमा भौमिक शामिल हैं। मीनाक्षी लेखी, मुंजापारा महेंद्रभाई, अजय कुमार मिश्रा, कैलाश चौधरी, कपिल मोरेश्वर पाटिल, भारती प्रवीण पवार, कौशल किशोर, भगवंत खुबा और वी. मुरलीधरन को भी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया है। नई मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किए गए इन मंत्रियों में से 18 चुनाव हार गए हैं। 
    एल. मुरुगन पिछली सरकार के एकमात्र राज्य मंत्री हैं, जो चुनाव हारे थे लेकिन उन्हें बरकरार रखा गया है। वे पहले से ही राज्यसभा के सदस्य हैं। मोदी सरकार के दोनों कार्यकालों में कैबिनेट मंत्री रहीं स्मृति ईरानी अमेठी से किशोरी लाल शर्मा से 1.69 लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव हार गईं। ईरानी पहले कार्यकाल में मानव संसाधन विकास मंत्री और कपड़ा मंत्री थीं जबकि मोदी के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों का विभाग संभाला था। पुरुषोत्तम रुपाला पिछली सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मामलों के मंत्री थे।  रुपाला ने गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से लगभग पांच लाख मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की। मत्स्य पालन मंत्रालय में उनके सहयोगी संजीव कुमार बालियान को भी हटा दिया गया है। मुजफ्फरनगर से दो बार सांसद रहे बालियान इस बार 24,000 से अधिक मतों से चुनाव हार गये थे। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार जीतने वाले अनुराग ठाकुर ने मोदी के दूसरे कार्यकाल में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय दोनों विभाग संभाले थे। 
    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री रहे नारायण राणे ने रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। यह पहली बार है जब भाजपा ने तटीय कोंकण क्षेत्र में संसदीय सीट जीती है यह शिवसेना (अविभाजित) का पारंपरिक गढ़ रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री राणे 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए और उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। यह उनका पहला लोकसभा चुनाव था।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह….

    June 28, 2026

    कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा….

    June 28, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य, पंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान…..

    June 28, 2026

    ‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच, रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा….

    June 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.