Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»आंध्र की चंद्रबाबू सरकार का शपथग्रहण, टीम में एक्टर से नेता बने पवन कल्याण समेत 24 मंत्री
    देश

    आंध्र की चंद्रबाबू सरकार का शपथग्रहण, टीम में एक्टर से नेता बने पवन कल्याण समेत 24 मंत्री

    By June 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंद्रबाबू नायडू ने आध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। नायडू के साथ राज्य कैबिनेट के 24 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बता दें कि आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार बन रही है। गौरतलब है, आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए ने एक तरफा जीत दर्ज की है। मंगलवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने चंद्रबाबू नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना था और उन्होंने चौथी बार आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नारा लोकेश, पवन कल्याण, केए नायडू ने शपथ ली है। 

    नई कैबिनेट में किस पार्टी के कितने विधायक
    जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार में एकमात्र उपमुख्यमंत्री होंगे। बुधवार की सुबह जारी की गई 24 मंत्रियों की सूची में जन सेना पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री शामिल हैं। बाकी सभी तेलुगु देशम पार्टी के हैं। चंद्रबाबू नायडू ने मंत्रियों की सूची राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर को भेज दी थी। नजीर विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में नायडू और उनके मंत्रिपरिषद ने शपथ ली। मंत्रिपरिषद में चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश, टीडीपी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू और जन सेना पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नाडेंडला मनोहर शामिल हैं।
    समारोह में शामिल हुए ये दिग्गज
    समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी उपस्थिति की उम्मीद है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भी मौजूद रहने की संभावना है। मंगलवार देर रात अमरावती में अमित शाह और जे.पी. नड्डा के साथ बैठक के बाद चंद्रबाबू नायडू ने अपने मंत्रिपरिषद को अंतिम रूप दिया। सत्य कुमार यादव एकमात्र भाजपा विधायक हैं, जिन्हें मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। जन सेना पार्टी के तीन मंत्री पवन कल्याण, नाडेंडला मनोहर और कंदुला दुर्गेश हैं। बुधवार सुबह राज्यपाल ने 74 वर्षीय चंद्रबाबू नायडू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

    कैबिनेट में हर वर्ग को मिली भागीदारी
    आंध्र प्रदेश सरकार की नई कैबिनेट में तीन महिलाएं शामिल हैं। वरिष्ठ नेता एन. मोहम्मद फारूक एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं। मंत्रियों की सूची में पिछड़ा वर्ग से आठ, अनुसूचित जाति से तीन और अनुसूचित जनजाति से एक व्यक्ति शामिल है। नायडू ने कम्मा और कापू समुदायों से चार-चार मंत्रियों को शामिल किया है। रेड्डी से तीन और वैश्य समुदाय से एक को भी कैबिनेट में जगह मिली है। नायडू सामाजिक और राजनीतिक रूप से शक्तिशाली कम्मा समुदाय से आते हैं, जबकि पवन कल्याण कापू समुदाय से आते हैं। आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 में से 135 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी। चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं और भाजपा को भी आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी महज 11 सीटों पर सिमट गई है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरीं थीं।

    देखें शपथ लेने वालों की पूरी सूची
    कोलू रविंद्र
    नाडेंडला मनोहर
    पी नारायण
    वंगलापुडी अनिता
    सत्यकुमार यादव
    निर्मला रामनायडू
    एनएमडी फारूक
    अनाम रामनारायण रेड्डी
    पय्यवुला केशव
    अनज्ञानी सत्यप्रसाद
    कोलुसु पार्थसारधि
    बलवीरंजनेयस्वामी
    गोत्तीपति रवि
    कांडला दुर्गेश
    गुम्मदी संध्यारानी
    जनार्दन रेड्डी
    टीजी भरत
    एस सविथा
    वासमशेट्टी सुभाष
    कोंडापल्ली श्रीनिवास
    मंदीपल्ली राम प्रसाद रेड्डी
    नारा लोकेश
    के. अत्चन्नायडू
    पवन कल्याण
     

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.