Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»पटना के 14 साइबर अपराधियों ने की 2 महीने में करोड़ों रुपये की ठगी
    राज्य

    पटना के 14 साइबर अपराधियों ने की 2 महीने में करोड़ों रुपये की ठगी

    By June 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पटना के 14 साइबर अपराधियों ने की 2 महीने में करोड़ों रुपये की ठगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वेबसाइट के माध्यम से फर्जी ऑनलाइन गेमिंग ऐप तैयार कर लोगों से ठगी करने वाले साइबर ठग अब बिहार के बाहर दूसरे राज्य के सीमावर्ती जिलों में ठिकाना बना रहे है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला की पुलिस ने कोल्हुई थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें पटना के बख्तियापुर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी रोशन कुमार, पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी शहाबुद्दीन और ऋतिक कुमार सिंह भी शामिल है। जबकि 11 अन्य आरोपित छत्तीसगढ़ और यूपी के निवासी हैं। इनसे पूछताछ के बाद कई और आरोपितों का नाम उजागर हुआ है। यूपी पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस से संपर्क कर रही है।

    तीन माह में दो करोड़ की ठगी, 8 करोड़ का हिसाब

    पुलिस को सूचना मिली कि महराजगंज जिले में बिहार, छत्तीसगढ़ सहित यूपी के अन्य जिलों के कुछ साइबर अपराधी कोल्हुई के बभनी बुजुर्ग गांव में एक मकान में बैठकर साइबर ठगी कर रहे है।

    पुलिस की विशेष टीम उस गांव की घेराबंदी कर छापेमारी की। सभी आरोपितों को मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरोह पिछले तीन माह से यहां ठहरा हुआ था और इस बीच करीब तीन करोड़ की ठगी कर चुका था।

    इनके पास से 49 मोबाइल, 30 सिमकार्ड, 7 लैपटॉप और साइबर ठगी का प्रतिदिन का लेखा जोखा से संबंधित 6 रजिस्टर, 6 बैंक खाता पासबुक और 8 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड व 11 फर्जी आधार कार्ड, 8 पैन कार्ड, दो सादे पन्ने पर चिपकाई गयी कुल 49 पर्ची बरामद किया गया। इनके पास से सात से आठ करोड़ रुपये का हिसाब भी मिला।

    43 सौ से अधिक खातों का मिला रिकार्ड

    ऑनलाइन गेमिंग के लिए वेबसाइट से फर्जी ढंग से दो ऐप्लीकेशन तैयार कर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। इंटरनेट मीडिया पर अपने ऑनलाइन गेम का प्रचार भी कर रहे थे।

    पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज समेत कई और शहरों में बकायदे दफ्तर खोल गेमिंग के विशेषज्ञों को काम पर लगाया था। इनके पास से 43 सौ से अधिक खातों का रिकार्ड मिला है।

    सूत्रों के मुताबिक, ऐप्लीकेशन की मदद से लोगों का मोबाइल नंबर निकाल उन्हें लिंक भेजते थे। झांसे में आने वाले लोगों को ऑनलाइन गेम खेलने के लिए उनके भुगतान किए गए पैसे के बदले डिजिटल क्वाइन देते थे। उसी के आधार पर ऑनलाइन गेम खेला रहे थे। जिस रंग पर अधिक वैट लगता था उसे हरा देते थे।

    तीन आरोपितों की तलाश में गोपालगंज पहुंची थी पुलिस

    ऑनलाइन गेमिंग का अवैध धंधा पिछले तीन माह से चल रहा था। प्रयागराज पुलिस भी ऑनलाइन गेमिंग के फ्राड के मामले में छत्तीसगढ़ निवासी राहुल, मनीष राव व मनीष की तलाश में जुटी थी। यूपी पुलिस गोपालगंज में छापेमारी की थी। वहां पता चला कि गिरोह में पटना के भी साइबर ठग शामिल है।

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से लेखिका पूजा अग्रवाल की पुस्तक का किया विमोचन…..

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से कृषि मंत्री नेताम ने की भेंट….

    June 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.