Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»हरियाणा : हिसार से अयोध्या समेत कई शहरों के लिए इस दिन से मिलेंगी फ्लाइट
    राज्य

    हरियाणा : हिसार से अयोध्या समेत कई शहरों के लिए इस दिन से मिलेंगी फ्लाइट

    By June 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ समेत पांच प्रदेशों के लिए अगस्त से उड़ान शुरू करने जा रही है।महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से उड़ानों को लेकर एलाइंस एयर एवियशन लिमिटेड के साथ वीरवार को समझौता हुआ है। अब प्रदेश के लोग जल्द ही हिसार एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए उड़ान ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हवाई चप्पल वाले हवाई यात्रा करने के सपने को हरियाणा में भी पूरा किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 पंचकूला में हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के तहत क्षेत्रीय हवाई अड्डों के लिए हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने के बाद बोल रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन मंत्री कमल गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की मौजूदगी में नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक सतीश कुमार सिंगला और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के नेटवर्क प्लानिंग हेड रंजन कुमार दत्ता सीईओ ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

    क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत उड़ानों के शेड्यूल की रूपरेखा जल्द ही तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी नेशनल फ्लाइट शुरू की गई है, आगे चलकर इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी चलाई जाएंगी। हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अयोध्या, अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर और जम्मू के लिए उड़ान शुरू की जाएगी।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.