Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»व्यापार»शेयर बाजार तेजी के साथ बंद 
    व्यापार

    शेयर बाजार तेजी के साथ बंद 

    By June 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेयर बाजार तेजी के साथ बंद 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुम्बई । घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को उछाल के साथ बंद हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में ये तेजी दुनिया भर से मिले-जुले संकेतों के बाद भी दिग्गज शेयरों में खरीददारी हावी होने से आई है। इसके साथ ही  निर्यात बढ़ने और एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज , महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आई तेजी से भी बाजार को बल मिला। दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों पर आधारित 
    बीएसई सेंसेक्स 0.24 करीब 181.87 अंक बढ़कर 76,992.77 पर बंद हुआ। इसी प्रकार पचास शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी 0.29 फीसदी तकरीबन 66.70 अंक की बढ़त के साथ 23,465.60 अंक पर बंद हुआ। इंट्रा-डे कारोबार में यह 91.5 अंक या 0.39 फीसदी बढ़कर 23,490.40 के नए रिकॉर्ड लेवल पर भी पहुंच गया था। निफ़्टी की 50 कंपनियों में से 28 कंपनियों के शेयर लाभ के साथ ही ऊपर आये जबकि 22 के शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। 
    आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा  का शेयर सबसे ज्यादा 2.20 फीसदी ऊपर आकर बंद हुआ। साथ ही टाइटन, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज , टाटा मोटर्स, अल्ट्रा सीमेंट, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर मुख्य रुप से लाभ में रहे। 
    वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 1.38 फीसदी टूटा। इसके अलावा टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, एलएंडटी, एसबीआई, एनटीपीसी के शेयरों में भी गिरावट रही। 
    मई में वस्तु निर्यात नौ फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 34.95 अरब डॉलर था। आंकड़ों के अनुसार, आयात 7.7 फीसदी बढ़कर 61.91 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो मई 2023 में 57.48 अरब अमेरिकी डॉलर था। 
    इससे पहले आज सुबह  बाजार की शुरुआत ‎हल्की बढ़त ‎के साथ हुई। बेंचमार्क निफ्टी 50 शुक्रवार सुबह 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 23,464 के स्तर पर नई ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि बीएसई सेंसेक्स 30 अंक की मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। हालांकि थोड़ी देर में बाजार के प्रमुख इंडेक्स में गिरावट का सिलसिला देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 202 अंक फिसलकर 76,608 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ़्टी 50 41 अंक गिरकर 23,357 के लेवल पर आ गया। वहीं एशियाई बाजार की बात करें तो जापान का निक्केई 225 0.31 फीसदी अधिक गिर गया, व्यापक टॉपिक्स सूचकांक 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ सपाट कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.1 फीसदी की गिरावट आई , जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक इंडेक्स 0.91 फीसदी की गिरावट दिखी।

    Related Posts

    सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

    February 2, 2026

    सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

    February 2, 2026

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

    February 1, 2026

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल रंग लाई, कुर्रीडीह जलाशय के जीर्णाेद्धार हेतु 4.73 करोड़ रुपए स्वीकृत….

    June 10, 2026

    ‘खेत बचाओ अभियान’ में जुटे 300 किसान, जैविक खेती को लेकर जागरूकता सम्मेलन आयोजित, रासायनिक खेती छोड़ जैविक खेती अपनाएं, यही भविष्य की खेती: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.