Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»SP ने 13 थानेदारों का किया तबादला
    छत्तीसगढ़

    SP ने 13 थानेदारों का किया तबादला

    By June 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    SP ने 13 थानेदारों का किया तबादला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    बिलासपुर में लोकसभा चुनाव आचार संहिता के बाद SP ने एक साथ 13 थानेदारों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। तबादला आदेश में राजनीतिक एप्रोच और शिकायत को भी तवज्जों देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, खराब परफार्मेंस और अवैध वसूली के चलते भी थानेदारों को हटाने की बात कही जा रही है।

    जारी आदेश के अनुसार सकरी थानेदार अभय बैस को हटाकर एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए भेजा गया है। वहीं, कोटा टीआई रजनीश सिंह को रतनपुर और बेलगहना चौकी प्रभारी विवेक पांडेय को लाइन अटैच कर दिया गया है। हालांकि, जारी आदेश में प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है।

    लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता के बीच कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अवैध रेत उत्खनन के नाम पर किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही हाल ही में कोटा व बेलगहना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर मालिकों से पैसे वसूली की शिकायत आईजी से की गई थी।

    हालांकि, इस दौरान मौखिक आदेश पर तोरवा टीआई राहुल तिवारी और सिरगिट्‌टी प्रभारी भारती मरकाम की पोस्टिंग जरूर की गई थी। इस दौरान वो खुद थानेदारों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। क्राइम मीटिंग में भी उन्होंने थानेदारों के परफार्मेंस के आधार पर पोस्टिंग और ट्रांसफर करने की चेतावनी दी थी।

    2 आरक्षक के भरोसे थीं थानेदार
    बताया जा रहा है कि सिरगिट़्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम मौखिक आदेश पर जमीं थीं। इस दौरान उनका खराब परफार्मेंस रहा। दो आरक्षकों के भरोसे वो थाना चला रहीं थीं। वहीं, वाहन चेकिंग के दौरान पैसे वसूली की शिकायतें भी मिल रही थी, जिसके चलते उन्हें अब हटाकर महिला थाने भेज दिया गया है।

    तखतपुर क्षेत्र में नए थानेदारों की पोस्टिंगजारी तबादला आदेश में सत्ताधारी दल के विधायकों की पसंद का भी ख्याल रखा गया है। यही वजह है कि तखतपुर क्षेत्र के सकरी में पदस्थ अभय सिंह बैस को हटाकर उनकी जगह चकरभाटा टीआई दामोदर मिश्रा को भेजा गया है।

    तखतपुर टीआई हरीश तांडेकर को बेलगहना चौकी प्रभारी बना दिया गया है। वहीं, दामोदर की जगह रविंद्र अनंत को चकरभाटा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

    बेहतर काम का मिला इनाम
    एसपी ऑफिस में पदस्थ सुमंतराम साहू पहले तखतपुर थाने में पदस्थ थे, तब उनका ट्रांसफर शिकायत शाखा में किया गया था। यहां बेहतर काम करने की वजह से एसपी रजनेश सिंह ने उन्हें सिटी कोतवाली टीआई बनाया है। जबकि, सिटी कोतवाली टीआई विजय चौधरी को सिरगिट्‌टी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

    कोनी कांड: टीआई हटाए गए, आरक्षक पर नहीं हुई कार्रवाई
    कोनी में कुछ दिन पहले लूट के आरोप में युवक पर पुलिस पिटाई और हत्या का आरोप लगा था। मृतक युवक के परिजनों ने आरक्षक शैलेंद्र साहू पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। कहा जा रहा है कि वो टीआई के संरक्षण में पेट्रोलिंग टीम में था। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोनी टीआई गोपाल सतपथी को हटाकर एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात थानेदार नवीन देवांगन को कोनी भेजा है।

    अनिल अग्रवाल बने कोटा टीआई
    बेलगहना चौकी प्रभारी रहे अनिल अग्रवाल को एसपी रजनेश सिंह ने पहले तारबाहर थाने की जिम्मेदारी दी थी। अब जारी आदेश में उन्हें तारबाहर से कोटा थाने भेजा गया है। बता दें कि बेलगहना चौकी कोटा क्षेत्र में ही आता है और अग्रवाल वहां पहले काम कर चुके हैं। यह अलग बात है कि उनकी कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहा है।

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से लेखिका पूजा अग्रवाल की पुस्तक का किया विमोचन…..

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से कृषि मंत्री नेताम ने की भेंट….

    June 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.