Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»आज सूर्य दिखे तीखे तेवर, जिले में मानसून की बेसब्री से प्रतीक्षा
    छत्तीसगढ़

    आज सूर्य दिखे तीखे तेवर, जिले में मानसून की बेसब्री से प्रतीक्षा

    By June 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज सूर्य दिखे तीखे तेवर, जिले में मानसून की बेसब्री से प्रतीक्षा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    अंचल में इन दिनों मौसम के तापमान में असाधारण उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान की स्थिति ने शहरवासियों को चौंका दिया है। अचानक कभी 43 डिग्री सेल्सियस तो कभी लुढ़कर 37 डिग्री। शनिवार को भी यही हुआ। एक ओर सूर्य की तीखी धूप तो वहीं बंपर उमस। आमजन हलकान और परेशान नजर आए। कूलर-एसी से भी राहत नहीं थी।

    गर्मी खटाखट बढ़ रही है। मौसम के आंकड़ों पर गौर करें तो जून का पहला पखवाड़ा काफी गर्म रहा। इस बीच दो बार झमाझम पानी भी गिरा। पहली खेप में आठ जून को 32 मिलीमीटर पानी बरसा। शहर लबालब हो गया। नालियां उफान पर थीं। निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। वहीं 12 जून को 16 मिलीमीटर बरसात हुई।

    मौसम विभाग ने इसे प्री मानसून बताया। यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी का अहसास होगा। बिल्कुल यही हुआ। गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि 16 जून से आसमान में बादल दस्तक देंगे। मानसून निकट है। 17 जून से मानसूनी गतिविधियों में क्रमश: वृद्धि होगी। इधर शनिवार को एक बार फिर भीषण गर्मी का अहसास हुआ। दिन में घर से निकलना मुश्किल था। सड़कें तप रही थीं। पैदल चलना मुश्किल था। बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवाओं ने चमड़ी सेंक दिया।

    प्री मानसून से राहत नहीं
    मौसम में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के बीच, बीच-बीच आठ और 12 जून को वर्षा भी दर्ज की गई है, लेकिन यह बारिश शहरवासियों को गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम रही है। उमस और भी बढ़ गई है, जिससे लोग काफी परेशान हो रहे। मौजूदा मौसम ने लोगों की सेहत पर भी गहरा असर डाला है। उमस और गर्मी के कारण लोग थकान, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में डाक्टरों का कहना है कि लोग अधिक से अधिक पानी पीएं और धूप से बचें।

    कल से वर्षा की गतिविधियों में तेजी
    मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में 16 जून को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। कल के बाद अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। 17 जून से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होगी।

    बारिश पूर्व निगम की प्लानिंग
    शहर में मानसून की तैयारी भी जोरों पर है। नगर निगम ने बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।

    मानसून का उठाएं आनंद शहर
    वासियों के लिए यह समय विशेष ध्यान रखने का है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सही देखभाल और सतर्कता से हम इस भीषण गर्मी से बच सकते हैं और मानसून का आनंद उठा सकते हैं। आने वाले दिनों में मौसम में सुधार की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी और जीवन सामान्य हो सकेगा। फिलहाल पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में प्रतिदिन वर्षा हो रही है। शनि को शहर के आसपास गांव में भी पानी गिरा है।

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से लेखिका पूजा अग्रवाल की पुस्तक का किया विमोचन…..

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से कृषि मंत्री नेताम ने की भेंट….

    June 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.