Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»यमुना में पानी की बेहद कमी, वजीराबाद बैराज में जलस्तर 6.20 फीट गिरा भाजपा पर बरसे आप नेता
    राज्य

    यमुना में पानी की बेहद कमी, वजीराबाद बैराज में जलस्तर 6.20 फीट गिरा भाजपा पर बरसे आप नेता

    By June 18, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हरियाणा से दिल्ली के लिए यमुना में कम पानी छोड़े जाने के कारण वजीराबाद बैराज का जलस्तर 6.20 फीट गिर गया है। आलम यह है कि इससे यमुना नदी में टापू दिखाई देने लगा है। इसका असर जल शोधन संयंत्रों पर पड़ा है। इससे शोधित होने वाले पानी की मात्रा में कमी आई है और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पेयजल संकट बढ़ गया है। जल मंत्री आतिशी ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि 17 जून 2023 को वजीराबाद का जलस्तर 674.50 फीट था,जबकि 17 जून, 2024 को मात्र 668.30 फीट रह गया है। इसी तरह एक जून 2023 को वजीराबाद का जलस्तर 674.40 फीट था। वहीं, एक जून 2024 को जलस्तर 670.90 फीट दर्ज किया गया। इससे पहले आतिशी ने सोमवार दोपहर वजीराबाद बैराज और जल शोधक संंयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा से कम पानी आने के कारण मुनक नहर में भी पिछले साल के मुकाबले जून माह में कम पानी का स्तर रहा। बैराज से जुड़े वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला संयंत्र को पर्याप्त कच्चा पानी न मिलने कारण उनमें पानी उत्पादन कम हो गया है। वजीराबाद संयंत्र में ही उत्पादन 48 एमजीडी तक घटा है। उन्होंने बताया कि जल बोर्ड के सभी नौ संयंत्रों में सामान्य समय में 1005 एमजीडी पानी का उत्पादन होता है, लेकिन कच्चे पानी की कमी से ये गिरकर 917 एमजीडी पर पहुंच गया है। दरअसल बैराज पर जलस्तर 674.5 फीट होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में ये गिरकर 668 फीट पर पहुंच गया है। मुनक नहर से भी 1050 क्यूसेक के बजाय 905 क्यूसेक पानी मिल रहा है। हरियाणा से पानी कम मिलने से लुटियन दिल्ली में भी जलसंकट गहरा गया है। देश के सबसे विशिष्ट इलाके नई दिल्ली के तिलक मार्ग और बंगाली मार्केट स्थित दो भूमिगत जलाशय (यूजीआर) के लिए जल बोर्ड ने 40 फीसदी पानी में कटौती कर दी है। इसके पीछे दलील वजीराबाद जल शोधक संयंत्र के पूरी क्षमता से काम न करने की दी गई है। इससे नई दिल्ली स्थित कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होनी शुरू हो गई है। एनडीएमसी के अनुसार, जल बोर्ड ने उसको सूचित किया गया है कि कच्चे पानी की अनुपलब्धता के कारण वजीराबाद जल शोधक संयंत्र से पीने योग्य पानी का उत्पादन पूरी क्षमता से नहीं हो पा रहा है। इस कारण तिलक मार्ग यूजीआर और बंगाली मार्किट यूजीआर के कमांड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति दिन में एक बार सुबह के समय में ही उपलब्ध कराई जाएगी। एनडीएमसी ने बताया कि जल बोर्ड ने पानी कम मिलने से बंगाली मार्केट, अशोक रोड, हरिचंद माथुर लेन, कॉपरनिकस मार्ग, पुराना किला रोड, बाबर रोड, बाराखंभा, केजी मार्ग, विंडसर प्लेस, फिरोजशाह मार्ग, कैनिंग लेन और आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। इन इलाकों में केंद्र सरकार के कई कार्यालय हैै। इसके अलावा मंत्रियों व सांसदों के बंगले भी है। एनडीएमसी ने संबंधित इलाके के निवासियों से पानी बचाने और पानी का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करने की अपील की है। उसने तर्क दिया है कि उसके पास सीमित मात्रा में पानी है।

    पर्याप्त पानी छोड़े हरियाणा

    जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा से अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में पानी की कमी से दिल्ली के लोग बहुत परेशान है। इस कारण हरियाणा सरकार यमुना में पर्याप्त पानी छोड़े। क्योंकि हरियाणा की ओर से जब तक यमुना में पानी नहीं छोड़ा जाएगा, तब तक दिल्ली में पानी की कमी लगातार बनी रहेगी और लोग परेशान होंगे। जल मंत्री आतिशी ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज हरियाणा के अंतर्गत आता है और वहीं से यमुना में पानी छोड़ा जाता है। लेकिन वहां अभी तक फ्लो मीटर नहीं लगे है। इस कारण हरियाणा की ओर से दिल्ली के लिए छोड़े जाने वाले पानी की पैमाइश नहीं हो पाती। ऐसे में हरियाणा का दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में पानी भेजने का दावा गलत है।

    जलसंकट पर सियासत कर रही है भाजपा : आप

    आप ने आरोप लगाया कि भाजपा पानी के मसले पर सियासत कर रही है। पार्टी ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल और सातों सांसद को लोगों की पीड़ा बढ़ा रहे है। उन्हें राजनीति करने की जगह गंभीर जलसंकट को हल करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

    पानी के संकट के लिए साजिश कर रही भाजपा : संजय

    आप ने जलसंकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया। आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्लीवालों को प्यासा रखने के लिए जानबूझकर जलसंकट पैदा किया है। हरियाणा सरकार ने दिल्ली के हक का पानी रोका हुआ है। दिल्ली भाजपा के नेता जल बोर्ड के ऑफिस में तोड़फोड़ कर रहे हैं। पानी की पाइप तोड़कर सप्लाई रोक रहे हैं। उपराज्यपाल भी राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। दिल्ली ने सात सांसद भाजपा को दिए। उन्हें दिल्ली के हित के लिए काम करना चाहिए। 

    पानी चोरी के मामले में कार्रवाई हो : कांग्रेस

    प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी में पेयजल संकट के मामले में उपराज्यपाल का दरवाजा खटखटाया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पाइप लाइनों में लीकेज और पानी की चोरी के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल मंत्री के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले तुरंत दर्ज किए जाएं।

    Related Posts

    कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य…..

    November 15, 2026

    राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ….

    November 15, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल….

    November 15, 2026

    स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था….

    November 15, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    November 15, 2026

    नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    November 15, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.