Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सड़क हादसा : कार एवं बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो की मौत
    छत्तीसगढ़

    सड़क हादसा : कार एवं बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो की मौत

    By June 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बैकुंठपुर

    गुरुवार की सुबह बैकुंठपुर निवासी एक परिवार ने अपने होनहार सपूत को खो दिया। मनेंदगढ़ बैकुंठपुर एनएच 43 के जमदुआरी घाट के समीप कार एवं बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार चालक युवक ने अम्बिकापुर में ईलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

    मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर के अग्रवाल सिटी निवासी रोनित सिंह (23) गुरूवार सुबह अपनी हुंडई आई 20 कार क्रमांक सीजी 16 सीएच 3582 में सवार होकर मनेंद्रगढ़ जाने के लिए सुबह नौ बजे निकला था। इस दौरान वह एनएच 43 में बरबसपुर-नगर के बीच जमदुआरी घाट के पास पहुंचा था। तभी तेज रफ्तार कार की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। जिसमें बाइकि सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अंबिकापुर स्थित जीवन ज्योति हास्पिटल रेफर कर दिया गया।जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि घटना स्थल से पूर्व पुल के ठीक पहले सडक दबने से बने जर्क के कारण कार उछली जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर बाईक से जा टकराई। लोगों ने बताया कि पुल को पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार उछलकर बेकाबू हो गई। इससे पहले भी इस स्थान पर कई हादसे हो चुके हैं, फिर भी नेशनल हाइवे और जिला प्रशासन के द्वारा इसमें दो साल बीत जाने के बाद भी सुधार नही कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने के बाद कार कई बार पलटी मारते हुए सड़क के किनारे जा गिरी। घटना की खबर सुनकर रोनित के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है । अपने इकलौत पुत्र के नही रहने की खबर से स्वजन बेसुध हो गए ।

    दुर्घटना में बाइक सवार मृतक उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। वह नागपुर में किराए के मकान में रखकर फेरी लगाने का काम करता था। बाइक क्रमांक यूपी 21 सीयू 7540 के चालक राहत खान (26) को गंभीर चोटें आई एवं उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू कार सड़क किनारे कई बार पलटते हुए दूर चली गई। चरचा थाना के द्वारा उसकी मौत की सूचना स्वजनों को दे दी गई है।

    पावर लिफ्टिंग में रोनित ने जीता था दो गोल्ड
    कोरिया ने प्रतिभा के धनी अपने सपूत रोनित को आज खो दिया । रोनित ने गत वर्ष राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि ने पूरे परिवार को गौरवान्वित था। रोनित सिंह ने 64 किलोग्राम, ओवरआल 205 किग्रा वर्ग में प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 में 85 किलो वजन श्रेणी में रोनित ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मेडल जीता था। वही पर रोनित ने तीसरी राज्य स्तरीय स्टेट वर्ड पावर लिफ्टिंग चौपिंयनशिप, नौ व 10 जुलाई 2022 को रायपुर के गुड़ियारी में जूनियर वर्ग के 85 किलो ग्राम वजन समूह में कांस्य पदक प्राप्त किया था। संभाग स्तरीय इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के द्वारा आयोजित डिस्टिक लेवल पावर लिफ्टिंग जूनियर कैटेगेरी में 83 किलोग्राम वर्ग में खेल के स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

    वो सपना जो अब कभी न होगा पूरा
    रोनित ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना चाहता था । इसके लिए वो पूरी मेहनत कर रहा था और उसके स्वजनों ने भी पावरलिफ्टिंग को कैरियर बनाने वाले रोनित का पूरा साथ दिया । रोनित के कोच गुरु धमेन्द्र दास ने कहा कि रोनित के मौत से वो सुन्न पड़ गए हैं। विदित हो कि रोनित के पिता राकेश सिंह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है जबकि माता सुजाता सिंह गृहणी हैं।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.