Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»एलजी ने जलस्तर में गिरावट पर जताई चिंता लोगों से की पौधे लगाने की अपील
    राज्य

    एलजी ने जलस्तर में गिरावट पर जताई चिंता लोगों से की पौधे लगाने की अपील

    By June 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने देश में भूमिगत जलस्तर में गिरावट आने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने इसे लेकर लोगों से पौधे लगाने की अपील की है। एलजी ने इस स्थिति को सभी के लिए चिंताजनक बताया और कहा कि इससे पता चलता है कि हम धरती माता के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लेने और एक पौधा लगाने का आग्रह किया। एलजी सक्सेना और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पौधे लगाने के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलजी सक्सेना ने कहा पिछले एक महीने से दिल्ली और पूरा देश भीषण गर्मी झेल रहा है। दिल्ली में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन-प्रतिदिन भूजल स्तर घटता जा रहा है। यह हम सभी के लिए चिंताजनक है। इससे पता चलता है कि हम धरती माता के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। इसलिए मैं सभी से अपील करता हूं कि वे इस अभियान (एक पेड़ मां के नाम) का हिस्सा बनें और एक पौधा लगाएं उन्होंने आगे कहा कि पौधों को काले प्लास्टिक में रखने से पर्यावरण को प्रभावित होता है। इसलिए अब पौधों को गाय के गोबर के छोटे गमलों में रखा जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा हम पौधे लगाते हैं, लेकिन वे काले प्लास्टिक कवर में आते हैं। रोपण के बाद, उन्हें (काले प्लास्टिक को) जंगलों में फेंक दिया जाता है और फिर वे नदियों और नालों में चले जाते हैं। हमने इस दिशा में एक पहल की है। अब प्लास्टिक के बजाय, गाय के गोबर के छोटे-छोटे गमले बनाए जाएंगे और उनमें पौधे रखे जाएंगे। फिर उन पौधों को लगाया जाएगा। मंडावली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। टैंकर आने पर भगदड़ मच जा रही है। पानी को लेकर लोगों में विवाद भी हो रहे हैं। स्थानीय पार्षद शशि चांदना का कहना है कि क्षेत्र में जल संकट का समाधान नहीं निकाला गया तो स्थिति और खराब हो जाएगी। बृहस्पतिवार सुबह मंडावली में टैंकर आते ही लोग बाल्टियां लेकर उस पर टूट पड़े। टैंकर भी छोटा आया था, इस कारण लोगों में पानी लेने को हड़बड़ी दिखी।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.