Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»आगामी 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा, IMD का अलर्ट जारी
    छत्तीसगढ़

    आगामी 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा, IMD का अलर्ट जारी

    By June 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आगामी 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा, IMD का अलर्ट जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते पांच दिनों से मानसून प्रदेश के तटीय हिस्से में अटका हुआ है। 21 जून तक ही प्रदेश के मध्य क्षेत्र में मानसून की एंट्री हो सकती है।

    अधिकतम तापमान में हो सकती दो डिग्री की गिरावट
    मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं 24 घंटे में प्रदेश की अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। वहीं दो-चार दिनों में कुछ और हिस्सों में प्री मानसून सक्रिया रहेगा। ऐसे में ज्यादातर जिलों में तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।

    इन जिलों के लिए यलो अलर्ट
    पांचों संभाग में बारिश की संभावना है। इन संभागों में से कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और कई जिलों में तेज अंधड़ चलने की संभावना है। इनमें से राजनांदगांव, बिलासपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीरचांपा, कोरबा, दुर्ग, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में बारिश के आसार हैं। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों के कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

    तापमान: जिला – अधिकतम – न्यूनतम
    रायपुर – 37.4 – 23.5
    बिलासपुर – 36.0 – 24.8
    पेण्ड्रारोड – 33.2 – 23.6
    अंबिकापुर – 35.9 – 26.2
    जगदलपुर – 34.8 – 24.8
    दुर्ग – 35.9 – 23.6
    राजनांदगांव – 37.8 – 26.0

    वर्षा के मुख्य आंकड़े
    सुहेला – 70, पेंड्रा रोड-60, कवर्धा – 50, हसौद, घुमका, रायपुर- 40, अहिवारा, दुर्ग, लाभांडीह, चंद्रपुर, रायपुर सिटी-30, बिलासपुर, मंदिर हसौद, भिलाई, जैजैपुर, सिमगा, बोड़ला, भोपालपटनम, बलौदा बाजार, पामगढ़, सहसपुरलोहारा, नवागढ़, धमधा-20, बगीचा, पथरिया, सारंगढ़, मुंगेली, अभनपुर, पल्लारी / पलारी, बलौदा, बीजापुर, भैसमा -10 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से लेखिका पूजा अग्रवाल की पुस्तक का किया विमोचन…..

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से कृषि मंत्री नेताम ने की भेंट….

    June 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.