Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»UP में बीजेपी को क्यों हुआ नुकसान? प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जेपी नड्डा को सौंपी रिपोर्ट
    राजनीती

    UP में बीजेपी को क्यों हुआ नुकसान? प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जेपी नड्डा को सौंपी रिपोर्ट

    By June 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    UP में बीजेपी को क्यों हुआ नुकसान? प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जेपी नड्डा को सौंपी रिपोर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हुए नुकसान पर शनिवार (22 जून) को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंपी. भूपेंद्र चौधरी जेपी नड्डा के आवास पर पहुंच हैं और उन्हें हार की वजहें बताई. बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में भी उन वजहों का जिक्र है, जिनकी वजह से यूपी में बीजेपी का प्रदर्शन निराशजनक रहा. रिपोर्ट सौंपने के बाद चौधरी नड्डा से आवास से निकल गए. यूपी में बीजेपी को जहां 2019 के चुनाव में 62 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं इस बार पार्टी 36 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है. बीजेपी को उम्मीद थी कि राम मंदिर निर्माण के बाद यूपी में उसके रथ को कोई रोकने वाला नहीं होगा. बीजेपी ने तो यूपी में 80 में से 70 सीटें जीतने का टारगेट रखा था, लेकिन जिस तरह के चुनावी नतीजे आए. उसने पार्टी की तैयारियों की कलई खोल दी. बीजेपी 70 तो दूर की बात है, बल्कि 40 से भी कम सीटों पर जीत हासिल कर पाई. यूपी में हुए नुकसान की वजह से ही बीजेपी लगातार तीसरी बार बहुमत के आंकड़ें से दूर रह गई. बीजेपी को इस बार 240 सीटों पर जीत मिली है.

    यूपी की किन महत्वपूर्ण सीटों पर बीजेपी को मिली हार?

    बीजेपी को पश्चिमी यूपी में तो फिर भी कुछ सफलता मिली है, लेकिन पश्चिमी यूपी में उसका बुरा हाल हुआ है. बलिया, गाजीपुर, रॉबर्ट्सगंज, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज जैसी सीटों पर बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है. बीजेपी के लिए सबसे बड़ी हार फैजाबाद-अयोध्या सीट को माना जा रहा है. कहा गया कि राम मंदिर निर्माण के बाद यहां पर बीजेपी की जीत आसान होगी, लेकिन सपा ने इस सीट पर जीत हासिल की है. यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद भूपेंद्र चौधरी ने बीजेपी अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश भी की थी. उन्होंने राज्य में मिली हार की जिम्मेदारी ली और इस्तीफे की पेशकश की. हालांकि, वह अभी तक इस पद पर बने हुए हैं. फिलहाल वह पार्टी को उन वजहों के बारे में बताना चाहते हैं, जिनकी वजह से हार हुई है. यूपी में बीजेपी को 33 सीटों पर तो एनडीए के अन्य सहयोगियों को तीन सीटों पर जीत मिली थी. 

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वीबी जी राम जी योजना का सरगुजा जिले में शुभारंभ,मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    July 2, 2026

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    July 1, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

    July 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.