Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्‍तीसगढ़ में झमाझम बारिश से अधिकतम तापमान में आई गिरावट
    छत्तीसगढ़

    छत्‍तीसगढ़ में झमाझम बारिश से अधिकतम तापमान में आई गिरावट

    By June 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्‍तीसगढ़ में करीब महीनेभर भीषण गर्मी की मार झेलने के बाद प्रदेश के लोगों ने अब राहत की सांस ली है। रायपुर सहित कई इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। रायपुर सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में मानसून के एक्टिव होने से लोगों को राहत जरूरी मिली है, लेकिन उससे भी ज्‍यादा राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक गरज-चमक के साथ अच्‍छी बारिश की संभावना जताई है।

    मौसम विभाग का कहना है कि दुर्ग, राजनांदगांव में मानसून सक्रिय होने के 24 घंटे भीतर ही रायपुर से बिलासपुर पहुंच गया। हालांकि रायपुर में मानसून चार दिन लेट पहुंचा। वहीं एक-दो दिन में मानसून पूरे छत्‍तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा। मानसून के एक्टिव होने के साथ ही पूरे प्रदेश में आगामी सप्‍ताह में बारिश और गरज-चमक के बौछारें पड़ने की संभावना है। इधर, रायपुर सहित आसपास के इलाकों में बादल और बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

    हालांकि आगामी 23 से 25 जून तक बारिश की गतिविधि में थोड़ी कमी रह सकती है। इसके बाद झमाझम बारिश के आसार हैं। अभी दो दिनों तक तेज वज्रपात, गरज चमक के साथ बारिश की उम्‍मीद है। फिलहाल शनिवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्‍की से लेकर मध्‍यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

    मौस‍म विभाग ने बताया कि एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका राजस्‍थान से मणिपुर तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्‍तारित है। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्‍तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्‍य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्‍तारित है।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.