Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»कौन बनेगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष? नियुक्ति में होगी RSS की अहम भूमिका, इन्हें मिलेगा मौका…
    देश

    कौन बनेगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष? नियुक्ति में होगी RSS की अहम भूमिका, इन्हें मिलेगा मौका…

    By June 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद अब पार्टी को नए अध्यक्ष का चुनाव करना होगा।

    लोकसभा चुनाव के नतीजे और भाजपा संघ के भीतर बनी असहज स्थिति के बाद इस बात की प्रबल संभावना है कि नए अध्यक्ष के चयन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। इसके अलावा, भाजपा की नई टीम में भी काफी बदलाव आ सकता है।

    भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, क्योंकि पार्टी के संगठन चुनाव भी जल्द शुरू होंगे, जिनके पूरा होने में लगभग छह माह का समय लगेगा। ऐसे में केंद्रीय संसदीय बोर्ड तब तक नड्डा को अध्यक्ष बनाए रखकर कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकता है या वह नए अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर सकता है।

    सूत्रों के अनुसार, दोनों ही स्थितियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका अहम होगी। संघ सीधे तौर पर भाजपा के कामकाज में दखल नहीं देता है, लेकिन संघ का आनुषंगिक संगठन होने के नाते भाजपा संगठन का ताना-बाना संघ ही बुनता है।

    संघ से आए पूर्णकालिक प्रचारक भाजपा में संगठन महामंत्रियों की भूमिका निभाते हैं चाहे वह केंद्रीय स्तर पर हों या फिर राज्यों में।

    भाजपा का चुनावी तथा राजनीतिक नेतृत्व कोई भी करे, लेकिन संगठन की रीढ़ में संघ ही रहता है। सूत्रों के अनुसार, हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा और संघ के बीच समन्वय की कमी उभरी थी।

    अब संघ की केरल में होने वाली समन्वय बैठक में जब भाजपा की अध्यक्ष भी हिस्सा लेने जाएंगे तब आगे की चर्चा हो सकती है। इस बैठक में संघ के सभी आनुषंगिक संगठन के प्रमुख हिस्सा लेंगे।

    सूत्रों के अनुसार, संघ भाजपा के अध्यक्ष के रूप में ऐसे व्यक्ति को पसंद कर सकता है जो न केवल संघ पृष्ठभूमि से हो, बल्कि संगठन को लेकर सजग और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाला हो।

    भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय संगठन में कई प्रभावी और युवा नेता हैं, लेकिन आने वाली चुनौतियों पर कौन खरा उतरेगा, इसको लेकर भाजपा और संघ दोनों ही मंथन कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, संघ का एक वर्ग नहीं चाहता है कि संगठन का मुखिया सरकार का पिछलग्गू दिखे।

    साथ ही यह भी नहीं होना चाहिए कि उसकी वजह से संगठन और सरकार में टकराव की स्थिति बने। ऐसे में दोनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सक्षम नेतृत्व को ही पार्टी की कमान सौंपे जाने की ज्यादा संभावना है।

    सूत्रों का कहना कि अभी किसी एक नाम पर विचार नहीं हुआ है। हालांकि, चर्चा में जो नाम है वह भी रहेंगे, लेकिन फैसला किस पर होगा, इसे लेकर संघ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच अभी मंथन होना बाकी है।

    The post कौन बनेगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष? नियुक्ति में होगी RSS की अहम भूमिका, इन्हें मिलेगा मौका… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.