Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जनसंघ के संस्थापक डा मुखर्जी की भाजपा ने मनाई पुण्यतिथि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    छत्तीसगढ़

    जनसंघ के संस्थापक डा मुखर्जी की भाजपा ने मनाई पुण्यतिथि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    By June 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी शिक्षाविद विचारक थे व अखंड भारत के रूप में पुनः भारत को देखना चाहते थे। छह जुलाई 1901 को उनका जन्म कलकत्ता (कोलकाता) में हुआ। उनके पिता का नाम सर आशुतोष मुखर्जी व मां का नाम योगमाया थीं। वे शुरू से ही होनहार थे। सबसे कम उम्र में कुलपति बने उस समय 33 वर्ष की आयु थी। डा मुखर्जी 1929 में राजनीति में पदार्पण हुआ।

    1929 में कलकत्ता विश्वविद्यालय क्षेत्र से बंगाल विधानसभा के लिए चुने गए। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की और कश्मीर को लेकर नारा दिया दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेगा।

    जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पूरा किया। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। उनका देश के लिए दिए योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। हम सबको उनके बताए रास्तों व विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उनके प्रति यही हमारी सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि 1941-42 में बंगाल प्रदेश में वित्त मंत्री रहे। 1944 में हिंदू महासभा के अध्यक्ष बनाए गए।

    1946 में पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान में मिलने से बचाया। 1947 में आंतरिक सरकार के केन्द्रीय मंत्री मंडल में शामिल हुए। छह अप्रैल 1950 को मंत्रिमंडल से त्याग पत्र दे दिया। उनका सारा जीवन देश के लिए समर्पित था। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि डा मुखर्जी भारत की अखंडता और कश्मीर के समर्थक थे।

    अनुच्छेद 370 के प्रविधानों को हटाने के लिए भारतीय जनसंघ में हिंदू महासभा राम राज्य परिषद के साथ सत्याग्रह शुरू किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि डा मुखर्जी के जीवन को देखे तो देश के लिए समर्पित रहा है।

    डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा एवं छायाचित्र पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की। जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति दिवस पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डा. मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैंड में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

     

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.