Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»GD कांस्टेबल में भर्ती करवाने का झांसा देकर बदमाशों ने ठगे 4 लाख रुपये
    राज्य

    GD कांस्टेबल में भर्ती करवाने का झांसा देकर बदमाशों ने ठगे 4 लाख रुपये

    By June 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    GD कांस्टेबल में भर्ती करवाने का झांसा देकर बदमाशों ने ठगे 4 लाख रुपये
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हरियाणा। राजस्थान की सूरजगढ़ तहसील के उरीका गांव निवासी एक व्यक्ति से बेटे को नौकरी लगाने के नाम पर उसी गांव के एक व्यक्ति ने अपनी परिचित महिला की मदद से चार लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जीडी कांस्टेबल लगवाने का झासा देकर आठ लाख रुपये में सौदा तय किया। परीक्षा पास न होने पर जब युवक के पिता ने चार लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी दे डाली। पीड़ित ने दादरी एसपी कार्यालय में शिकायत दी जिसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने उरीका निवासी राजसिंह और दादरी शहर के प्रेमनगर कॉलोनी निवासी महिला सुमन पर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस को दी शिकायत में उरीका गांव निवासी सुमित पुत्र प्रीतम सिंह ने बताया कि उसने कांस्टेबल जीडी, एसएसएफ एवं राइफलमैन जीडी भर्ती के लिए फार्म भरा था। 

    परीक्षा के लिए उसका केंद्र उत्तर-प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर 62 में आया था। सुमित ने बताया कि प्रवेश प्रमाण पत्र आने के बाद उसके गांव का भैंस व्यापारी राजसिंह उनके घर आया। राजसिंह ने प्रीतम सिंह से कहा कि वो आठ लाख रुपये में सुमित को नौकरी लगवा सकता है।इसके बाद राजसिंह ने 2 मार्च 2024 को उन्हें चरखी दादरी की प्रेमनगर कॉलोनी निवासी सुमन से मिलवाने ले आया। राजसिंह ने उन्हें बताया कि आगे की प्रक्रिया की जानकारी सुमन ही उन्हें देगी। इसके बाद उसका पिता, गांव निवासी राकेश व धर्मपाल सुमन से मिलने दादरी पहुंचे। वहां सुमन ने उनका काम करवाने का आश्वासन दिया और प्रीतम सिंह से अन्य लोगों की मौजूदगी में चार लाख रुपये ले लिए। वहीं, बाकी चार लाख रुपये नौकरी लगने के बाद घर आकर देने की बात कही। शिकायतकर्ता सुमित का कहना है कि परीक्षा में वो पास नहीं हुआ और जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो राजसिंह और सुमन ने उन्हें धमकी दी। अब परेशान होकर वो एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने राजसिंह और सुमन के खिलाफ धारा 420,406 और 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से लेखिका पूजा अग्रवाल की पुस्तक का किया विमोचन…..

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से कृषि मंत्री नेताम ने की भेंट….

    June 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.