Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»युवती ने बातचीत कर युवक को मिलने बुलाया, क्लब ले जाकर की ऐसी हरकत… जान बचाकर भागा लड़का
    राज्य

    युवती ने बातचीत कर युवक को मिलने बुलाया, क्लब ले जाकर की ऐसी हरकत… जान बचाकर भागा लड़का

    By June 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    डेटिंग एप के जरिये दोस्ती कर युवक को क्लब में ले जाकर वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब संचालक के साथ मिलीभगत कर युवती गिरोह बनाकर धोखाधड़ी कर रही है। मुरादाबाद के रहने वाले एक युवक से क्लब संचालक ने मारपीट कर 15 हजार रुपये ले लिए। किसी तरह युवक वहां से जान बचाकर भागा और कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवक हाल में राजनगर एक्सटेंशन में रहता है। युवक का कहना है कि युवती ने बातचीत कर उसे राजनगर में बुलाया। जहां से युवती उसे एक हार्ट बीट नामक क्लब में ले गई। वहां उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं किया इसके बावजूद वेटर ने उनकी मेज पर बीयर व अन्य सामान लाकर रख दिया। कुछ देर बाद थोड़े से सामान का 37 हजार रुपये का बिल लाकर थमा दिया। बिल देखकर उसके होश उड़ गए। उसने इतने रुपये नहीं होने की बात कही तो क्लब स्टॉफ, बाउंसर व अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी बीच मौका देखकर युवती वहां से भाग गई। युवक ने बताया कि उनके साथ जब मारपीट हुई तो उन्होंने अपने दोस्त से 10 हजार रुपये क्लब संचालक को पेटीएम कराए और पांच हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद वे वहां से जान बचाकर भागे। आरोप है कि ये लोग गिरोह बनाकर इसी तरह से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में युवती और वेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर क्लब मालिक मोहित, प्रबंधक गौरव और बाउंसर विश्वास के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। युवती की तलाश की जा रही है।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.