Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»सुनीता विलियम्स धरती पर कब लौटेंगी? NASA ने बताई तारीख; दो बार टल चुकी है वापसी…
    देश

    सुनीता विलियम्स धरती पर कब लौटेंगी? NASA ने बताई तारीख; दो बार टल चुकी है वापसी…

    By June 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विल्मोर अभी भी स्टारलाइनर विमान के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसे गुए हैं। कुछ हफ्ते पहले ही वो स्टेशन पहुंचे थे।

    उनकी वापसी दो बार टल जरूर चुकी है लेकिन, खुशखबरी है कि नासा ने उनकी वापसी की तारीख की घोषणा कर दी है। दरअसल, बोइंग स्टारलाइनर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण विमान अंतरिक्ष में फंस गया है।

    सुनीता विलियम्स और बुश विल्मोर को लेकर बोइंग का स्टारलाइनर कैप्सूल 5 जून को धरती से उड़ा था और 6 जून को सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंच गया था। तकनीकी दिक्कत आने के कारण विमान अभी भी स्टेशन में ही फंसा हुआ है।

    उसमें आई समस्याओं के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की धरती की ओर आने की योजना अभी अधर में लटकी हुई है। नासा ने सीआईडी रिटर्न को तीन बार रीशेड्यूल किया है। 

    नासा ने दी बड़ी खुशखबरी
     सुनीता विलियम्स और उनके साथी की स्पेस सेंटर से वापसी की तारीख तय हो गई है। नासा के क्रू मैनेजर स्टीव स्टिच का कहना है कि स्टारलाइनर को 45 दिनों तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में डॉक किया जा सकता है।

    नासा के आंतरिक सूत्रों का कहना है कि सुनीता विलियम्स और बुश विल्मोर की धरती में वापसी की तारीख 6 जुलाई तय की गई है।

    इससे पहले नासा दो बार धरती पर लैंडिंग की तारीख टाल चुका है। पहले यह 15 जून थी इसके बाद 23 जून को भी विमान स्पेस सेंटर से धरती के लिए उड़ान नहीं भर पाया था।

    विमान में दिक्कत क्या हुई
    मिशन से जुड़े नासा के टैक्नीकल स्टॉफ का कहना है कि विमान के थ्रस्टर्स ज्यादा गर्म हो गए और हीलियम का भार वहन हुआ।

    नासा और बोइंग कर्मियों से बनी मिशन प्रबंधन टीम डेटा की जांच कर रही है। 6 जून को स्टारलाइनर के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लैंडिंग के बाद यात्रियों को पता लगा कि 5 हीलियम लीक हो गए हैं और 5 थ्रस्टर्स ने काम करना बंद कर दिया है।

    इसके अलावा एक वाल्व भी पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है। इसी कारण अंतरिक्ष में चालक दल को मरम्मत में ज्यादा समय लग रहा है।

    The post सुनीता विलियम्स धरती पर कब लौटेंगी? NASA ने बताई तारीख; दो बार टल चुकी है वापसी… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.