Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के आसार
    छत्तीसगढ़

    छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के आसार

    By June 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के आसार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मानसून द्रोणिका व चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से बुधवार शाम को रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया। साथ ही तेज हवाओं के साथ ही हुई बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही बस्तर क्षेत्र में तो भारी बारिश के आसार है।

    मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले सप्ताह एक जुलाई से बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। बुधवार को प्रदेश भर में राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा रहा।

    तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते बुधवार को दिनभर थोड़ी उमस रही। हालांकि छत्‍तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई। कुसमी में 4 सेमी, पेंड्रा रोड-करतला में 3 सेमी, मनोरा-मालखरौदा में 1 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। अब बारिश होने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। रविवार तक तो मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा तथा सोमवार से बारिश का दायरा और बढ़ेगा।

    मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी द्रोणिका के साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक है।

    इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम का मिजाज अगले पांच दिनों तक ऐसा ही रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। एक जुलाई से प्रदेश में ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

    Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….

    July 2, 2026

    सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….

    July 2, 2026

    समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 2, 2026

    प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…

    July 2, 2026

    पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी, सीमेंट ब्रिक्स निर्माण इकाई स्थापित कर बने आत्मनिर्भर, दूसरों के लिए भी बने प्रेरणा….

    July 2, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर हर महीने प्रगति की समीक्षा के दिए निर्देश….

    July 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….

    July 2, 2026

    सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….

    July 2, 2026

    समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 2, 2026

    प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…

    July 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.