Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्‍तीसगढ़ में अगले तीन दिन इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट
    छत्तीसगढ़

    छत्‍तीसगढ़ में अगले तीन दिन इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट

    By July 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्‍तीसगढ़ में अगले तीन दिन इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस वर्ष सामान्य से दो दिन पहले आठ जून को ही छत्‍तीसगढ़ में मानसून पहुंचने के बाद भी जून में सामान्य से 30 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक से 30 जून तक प्रदेश में 136.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से 193.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इसके साथ ही प्रदेश के 18 जिलों में कम बारिश हुई और दो जिले ऐसे हैं, जहां बहुत ही कम बारिश हुई है।

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में सरगुजा संभाग व बिलासपुर संभाग से लगे हुए जिलों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार सुबह से बादल छाने के साथ हल्की बारिश हुई। इसके चलते मौसम में ठंडकता आ गई है।

    विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। दर्री में 114 मिमी, पाली में 110 मिमी, कोरबा में 106 मिमी, कटघोरा में 85.4 मिमी, मस्तुरी में 80.4 मिमी, रायपुर में 70.0 मिमी, लोरमी में 68.5 मिमी और भानपुरी में 67.6 मिमी बारिश हुई।

    मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से मिजोरम तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। भारी वर्षा के क्षेत्र सरगुजा संभाग के जिले व बिलासपुर संभाग के जिले हैं।

    बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में हो रही बारिश के चलते अब उमस से राहत मिली है और अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। सोमवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है।

    इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

    Related Posts

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026

    अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर….

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026

    अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.