Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में जीत के बाद रोहित शर्मा ने लिया संन्‍यास, ये हैं उनकी 5 यादगार पारियां
    खेल

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में जीत के बाद रोहित शर्मा ने लिया संन्‍यास, ये हैं उनकी 5 यादगार पारियां

    By July 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में जीत के साथ ही भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशल से संन्‍यास की घोषणा की। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया था।

    रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल में शानदार करियर रहा। वह अभी टी0 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। रोहित ने 19 सितंबर, 2007 को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। 17 लंबे करियर में रोहित ने कई यादगार पारियां खेलीं। आइए रोहित शर्मा की टी20 इंटरनेशन में कुछ यादगार पारियों के बारे में जानते हैं।

    नाबाद 50 रन

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2007 में साउथ अफीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने यादगार पारी खेली थी। भारतीय टीम ने 61 के स्‍कोर पर 4 विकेट खो दिए थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने 40 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 2 छक्‍के लगाए थे। रोहित की इस पारी की बदौलत भारत ने 153/5 स्‍कोर किया था। भारत ने यह मैच 36 रन से जीता था।

    सबसे तेज शतक

    2017 में श्रीलंका टीम भारत दौरे पर आई थी। इस दौरान 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला गया था। इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने T20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाया था। रोहित ने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। रोहित ने 43 गेंदों पर 118 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्‍होंने 12 चौके और 10 छक्‍के ठोके थे। भारत ने यह मैच 88 रन से जीता था।

    वर्ल्‍ड कप से पहले फॉर्म में वापसी

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 से पहले भारतीय टीम ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। सीरीज के पहले 2 मैच में रोहित का खाता नहीं खुला था। आखिरी मैच में उन्‍होंने 69 गेंदों में 121 रन बनाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था। इस दौरान रोहित के बल्‍ले से 11 चौके और 8 छक्‍के निकले थे।

    शतक से चूके रोहित

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शतक से चूक गए। अहम मैच में उन्‍होंने 41 गेंदों पर 92 रन बनाए। विराट कोहली के 0 पर आउट होने के बाद भी रोहित ने तेजी से बल्‍लेबाजी करना जारी रखा। उन्‍होंने 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया। भारत ने इस मैच को 24 रन से अपने नाम किया।

    भारतीय टीम हारी मैच

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2010 के ग्रुप स्‍टेज में भारतीय टीम कंगारुओं से टकराई थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 184/5 रन बनाए थे। लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से युवा रोहित शर्मा ने 46 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए थे। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 6 छक्‍के ठोके थे। रोहित को अन्‍य बल्‍लेबाजों का साथ नहीं मिला और भारतीय टीम 135 रन ही बना सकी थी।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.