Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»बारबाडोस में फंसी वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को लेकर सामने आई एक अच्छी खबर, इस दिन होगी वतन वापसी
    खेल

    बारबाडोस में फंसी वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को लेकर सामने आई एक अच्छी खबर, इस दिन होगी वतन वापसी

    By July 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बारबाडोस में फंसी वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को लेकर सामने आई एक अच्छी खबर, इस दिन होगी वतन वापसी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए T20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीती. इसके साथ ही भारत का पिछले 17 सालों का टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सूखा भी खत्म हुआ. टीम को भारत के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन बारबाडोस में आए बेरिल तूफान से चलते टीम होटल में ही फंस गई है. सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. BCCI सचिव जय शाह ने एक बयान जारी किया था, जिसमें बताया कि हमें इंतजार करना होगा. इस बीच अब एक अच्छी खबर सामने आई है. टीम इंडिया जल्द ही वतन वापसी के लिए उड़ान भर सकती है.

    इस दिन होगी वापसी! 

    भारतीय टीम स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम को स्वदेश के लिए उड़ान भर सकती है. बारबडोस की पीएम मिया मोटली ने वहां की स्थिति पर अपडेट देते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यहां का एयरपोर्ट अगले छह से 12 घंटों में चालू हो जाएगा, जो बेरिल तूफान के कारण बंद कर दिया गया था. रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, सपोर्ट स्टाफ, बीसीसीआई के कुछ अधिकारी और खिलाड़ियों के परिवार पिछले दो दिनों से तूफान बेरिल के चलते होटल में ही फंसे हुए हैं. 

    बारबाडोस पीएम ने दिया बयान 

    बारबाडोस की पीएम ने कहा, 'हमें उम्मीद है, और हम आज बाद में इसके लिए काम कर रहे हैं. हमें इसके बारे में पहले से कुछ नहीं कहना, लेकिन मैं एयरपोर्ट कर्मियों के संपर्क में हूं और वे अब अपनी अंतिम जांच कर रहे हैं. हम जल्द ही सब कुछ नार्मल कर देंगे. ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कल रात देर से या आज या कल सुबह निकलना था. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन लोगों की सुविधा कर सकें. इसलिए मुझे उम्मीद है कि अगले छह से 12 घंटों के भीतर एयरपोर्ट खुल जाएगा.'

    चार्टर प्लेन से आएगी टीम

    बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, 'हम यहां फंसे हुए हैं. पहले हमें यह देखना होगा कि खिलाड़ियों और बाकी सबको यहां से किस तरह सुरक्षित निकाला जाए और फिर हम भारत पहुंचने कर स्वागत कार्यक्रम के बारे में सोचेंगे.' जय शाह और अन्य बोर्ड अधिकारियों के साथ टीम को चार्टर प्लेन के जरिए भारत के लिए रवाना होना था, लेकिन यहां का एयरपोर्ट बंद होने से ऐसा संभव नहीं हो सका. बीसीसीआई विश्व कप की कवरेज के लिए आए भारतीय मीडियाकर्मियों को भी तूफान प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है. शाह ने कहा, 'हम सोमवार के लिए एक चार्टर प्लेन का प्रयास कर रहे थे, लेकिन हवाई अड्डा बंद होने से ऐसा नहीं हो सका.' 

    बेरिल तूफान ने सब कुछ रोका

    बेरिल तूफान के बारबाडोस से टकराने के बाद वहां सब कुछ रोक दिया गया. रविवार देर रात लगभग 130 माइल प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिसने सबको प्रभावित किया. कैटेगरी 4 का यह तूफान बारबाडोस से लगभग 570 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में था. इसके चलते उड़ानें भी रद्द करनी पड़ी. हालांकि, अब बारबाडोस की पीएम ने जल्द ही स्थित सामन्य होने की उम्मीद जताई है.

    भारत ने 13 साल बाद उठाई ICC ट्रॉफी

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल  में साउथ अफ्रीका को सांसें थाम देने वाले रोमांचक मैच में 7 रन के करीबी अंतर से हराया और 13 साल बाद ICC ट्रॉफी उठाई. भारत 2013 के बाद से कोई ICC इवेंट नहीं जीत सका था, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अजेय रहते हुए ट्रॉफी जीती. इस जीत के बाद भारत में दिवाली जैस जश्न मना. फैंस टीम इंडिया के घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026

    अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.