Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन तीसरी बार बन सकते हैं मुख्यमंत्री; आज रात CM चंपई के इस्तीफे की अटकलें
    राजनीती

    झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन तीसरी बार बन सकते हैं मुख्यमंत्री; आज रात CM चंपई के इस्तीफे की अटकलें

    By July 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रांची ।    झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस्तीफा दे सकते हैं। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली जमानत के बाद से ही झारखंड में राजनीतिक फेरबदल के संकेत मिल रहे थे। इसी बीच सूत्रों ने बताया है कि वर्तमान सीएम चंपई सोरेन आज रात इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफे की अटकलों के बीच बुधवार दिन में हुई बैठक के बारे में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक सूत्र ने बताया, 'बैठक में चंपई सोरेन के स्थान पर हेमंत सोरेन को लाने का निर्णय लिया गया।' उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर हुई बैठक में गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया। ऐसे में JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य में पार्टी नीत गठबंधन के विधायकों के बीच आम सहमति के बाद तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। गौरतलब है कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच रांची में आज इंडी गठबंधन के विधायकों के बीच बैठक शुरू हुई। यह बैठक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हेमंत सोरेन ने बुलाई। भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। करीब पांच महीने बाद हेमंत सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा किया गया। इस बैठक की जानकारी देते हुए पार्टी के सूत्र ने कहा, "राज्य में सत्ता परिवर्तन संभव है। यह बैठक महत्वपूर्ण है। राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन पार्टियों के विधायक यहां 11 बजे इकट्ठा हुए। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को रद्द किया गया।" दरअसल, बुधवार को सीएम चंपई सोरेन राज्य के 1500 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने वाले थे। 

    सीएम चंपाई सोरेन के कार्यक्रमों को किया गया रद्द

    मंगलवार को भी चंपई सोरेन के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। उन्होंने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद दो फरवरी को झारखंड के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। नाम न बताने की शर्त पर एक कांग्रेस विधायक ने कहा, "हमें हमारे पार्टियों की तरफ से बुधवार को इस बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। यह बैठक झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित की गई।" उन्होंने आगे कहा कि बैठक इस साल के आखिर में होने वाले चुनाव को लेकर तैयार की गई रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है। 

    बैठक में ये नेता भी ले रहे हिस्सा 

    कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि इस बैठक का एजेंडा राज्य में राजनीतिक विकास है। मुख्यमंत्री के अलावा हेमंत सोरेन के भाई और मंत्री बसंत सोरेन भी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। झमुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद गांडेय सीट खाली हो गया था। बाद में वहा उप चुनाव कराया गया, जिसमें हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को विधायक के तौर पर चुना गया। जेल से रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन ने अपनी पहली रैली में दावा किया कि भाजपा झारखंड में विधानसबा चुनाव पहले कराने की योजना बना रही है। 

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.