Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कबीरधाम के भाजपा सांसद का अखिलेश पर शायराना हमला, ‘जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा कि आ के बैठे हो पहली सफ में…’
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कबीरधाम के भाजपा सांसद का अखिलेश पर शायराना हमला, ‘जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा कि आ के बैठे हो पहली सफ में…’

    By July 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कबीरधाम.

    कवर्धा-राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मुखरता से अपनी बात रखी। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि जिस तरह से सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में अपनी बात रखी, वहीं अखिलेश यादव ने जिस तरह से शेर-शायरी से अपनी बात की शुरुआत की। इस पर सांसद संतोष पांडेय ने शायराना लहजे में ही उन्हें जवाब दिया।

    अखिलेश यदव पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा, आके बैठे हो पहली सफ में, तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सांसद पांडेय ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को सदन में अपने भाषण के दौरान बार-बार भगवान शिव की तस्वीर दिखा रहे थे, उनको बताना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, जो कांग्रेस के नेता हैं, महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे इसके चलते भगवान शंकर का नाम व छत्तीसगढ़ बदनाम हुआ है। इस पर राहुल गांधी जवाब देंगे? उन्होंने राहुल गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा, नेता प्रतिपक्ष ने हिंदुओं का अपमान किया कल सदन में मर्यादा को तार-तार करने की कोशिश की गई।
    सांसद पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सरकार ने पिछले दस साल में कई ऐसे काम को पूरा करके दिखाया है जो असंभव लगते थे और सरकार आगे भी अनेक ऐसे काम पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल ‘चिनाव रेलवे ब्रिज’ इसका उदाहरण है। सांसद पांडेय ने आरोप लगाया कि ‘‘विपक्ष के खून में गंदी राजनीति है। इन्होंने भारतीय कोविड टीकों का, सेंट्रल विस्टा के निर्माण का विरोध किया। कांग्रेस वाले केवल गरीबों की चर्चा करते रहे लेकिन मोदी सरकार ने गरीबों और अंत्योदय के लिए काम किया है।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान, मंगलेश्वर भगत ने बैठने, पेयजल और पारदर्शी टोकन प्रक्रिया की सराहना की….

    November 20, 2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल…..

    November 20, 2026

    बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    November 20, 2026

    धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार….

    November 20, 2026

    जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल…

    November 20, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.