Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रेलवे ने रद की 13 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें
    छत्तीसगढ़

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रेलवे ने रद की 13 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें

    By July 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रेलवे ने एक बार फिर से एक साथ 13 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद करने के साथ ही 11 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त करने का फैसला लेकर यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी है। रेलवे ने इसके पीछे अकलतरा-नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग का काम चलने का हवाला दिया है।

    रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अकलतरा-नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी व ऑटो सिग्नलिंग का काम 12 जुलाई से 16 जुलाई तक किया जायेगा। इसके कारण 13 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें रद रहेगी, जबकि 11 ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया जायेगा।

    रेलवे प्रशासन लगातार अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहा है। इन कामों के पूरा होते ही ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। अधिकारियों ने इस दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए खेद जताते हुए विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की है।

    ये ट्रेनें रद

    11 से 15 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद रहेगी।इसी तरह से 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 11, 12, 14, 15 और 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12, 13, 15, 16 और 17 जुलाई तक ट्रेन नंबर 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस, 13 जुलाई को ट्रेन नंबर 18249 रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस,14 जुलाई को ट्रेन नंबर 18250 कोरबा-रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस, 14 जुलाई को ट्रेन नंबर 18251 रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस, 15 जुलाई को ट्रेन नंबर 18252 कोरबा-रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस रद रहेगी।

    जबकि पैसेंजर ट्रेनों में 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल,12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल, 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल,11 से 15 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल, 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल, 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल, 11 से 15 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल, 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल,12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल, 11 से 15 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल, 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल, 13 एवं 14 जुलाई को ट्रेन नंबर 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल और 13 एवं 14 जुलाई को ट्रेन नंबर 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी।

    गंतव्य और प्रस्थान होने पहले समाप्त व शुरू होने वाली ट्रेनें

    11 से 15 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18518 विशाखापट्टनम-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद रहेगी। इसी तरह से 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18517 कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस बिलासपुर से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी और कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी।

    10 से 15 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-टाटानगर के मध्य रद रहेगी।12 से 17 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस बिलासपुर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी के लिए रवाना होगी और टाटानगर-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी।

    12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18237 कोरबा-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से अमृतसर के लिए रवाना होगी और कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी। 12 जुलाई को ट्रेन नंबर 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद रहेगी।

    14 जुलाई को ट्रेन नंबर 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस बिलासपुर से यशवंतपुर के लिए रवाना होगी और कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी। 11 जुलाई को ट्रेन नंबर 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद रहेगी।

    13 जुलाई को ट्रेन नंबर 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस बिलासपुर से कोचुवेली के लिए रवाना होगी और कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी। 10, 11, 13 व 15 जुलाई को ट्रेन नंबर 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़, गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद रहेगी।

    12,13, 15 व 17 जुलाई को ट्रेन नंबर 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी और गाड़ी रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान, मंगलेश्वर भगत ने बैठने, पेयजल और पारदर्शी टोकन प्रक्रिया की सराहना की….

    November 20, 2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल…..

    November 20, 2026

    बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    November 20, 2026

    धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार….

    November 20, 2026

    जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल…

    November 20, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.