Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»पाकिस्तान में फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सऐप पर भी लगेगा प्रतिबंध; ट्विटर पहले से ही है बैन…
    विदेश

    पाकिस्तान में फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सऐप पर भी लगेगा प्रतिबंध; ट्विटर पहले से ही है बैन…

    By July 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में अभिव्यक्ति की आजादी पर वहां की सरकार लगातार हमला कर रही है।

    चार महीने से अधिक समय से ट्विटर यानी कि एक्स बैन है। अब शहबाज शरीफ की सरकार ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  (यूट्यूब, व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक) को 13 से 18 जुलाई तक छह दिनों के लिए बैन करने का फैसला किया है।

    सरकार को इस बात की आशंका है कि रमजान के दौरान घृणा फैलाने वाली सामग्री सोशल मीडिया पर फैलाई जा सकती है।

    मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ की कानून और व्यवस्था पर कैबिनेट समिति ने पंजाब प्रांत में 13-18 जुलाई के दौरान सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।

    गुरुवार देर रात लाहौर में जारी पंजाब सरकार की अधिसूचना के जरिए इसकी जानकारी दी गई है।

    मरियम नवाज़ की पंजाब सरकार ने केंद्र में अपने चाचा शहबाज़ शरीफ की सरकार से अनुरोध किया है कि वह इंटरनेट पर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को छह दिनों (13-18 जुलाई) के लिए निलंबित करने की अधिसूचना जारी करे।

    आपको बता दें कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पहले ही सोशल मीडिया को दुष्ट मीडिया घोषित कर चुके हैं।

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को डिजिटल आतंकवाद करार दिया है। उन्होंने इससे लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया है। वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया था।

    शहबाज सरकार ने पिछले फरवरी में पाकिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव के नतीजों को बदलने के आरोपों के बाद एक्स को बंद कर दिया था।

    अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हटाए जाने के बाद से ही सेना और सरकार दोनों को सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही थी।

    सरकार ने तब से इमरान खान की पार्टी के दर्जनों सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

    The post पाकिस्तान में फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सऐप पर भी लगेगा प्रतिबंध; ट्विटर पहले से ही है बैन… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.