Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सड़कों पर स्टंट करने वाले पर कोर्ट ने लगाया 11000 का जुर्माना
    छत्तीसगढ़

    सड़कों पर स्टंट करने वाले पर कोर्ट ने लगाया 11000 का जुर्माना

    By July 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सड़कों पर स्टंट करने वाले पर कोर्ट ने लगाया 11000 का जुर्माना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी कर इंटरनेट मीडिया पर फोटो-वीडियो अपलोड करने वाले बाइकर्स के विरूद्ध यातायात पुलिस कार्रवाई की। वाहन को जब्त कर प्रकरण कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने 11000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश सुनाया।

    यातायात डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से नवा रायपुर की सड़कों पर लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से बाइक स्टंटबाजी करने का वीडियो मिलने पर एएसपी ट्रैफिक ओम प्रकाश शर्मा ने बाइकर्स की तलाश कर उसे दबोचने के निर्देश दिए थे।

    थाना प्रभारी यातायात भनपुरी अनिष सारथी और उनकी टीम को उस बाइकर्स के वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके घर का पता तलाशने लगाया गया। काफी तलाश के बाद बाइकर्स मुकेश चंद्राकर उर्फ मुक्कु हाथ लगा। वह रांवाभाठा में आटो पार्ट्स की दुकान में सेल्समेंन का काम करता है। इंस्टाग्राम पर उसने ‘मुक्कु‘100’’ नाम से आइडी बना रखा है।

    पूछताछ में खुद को चर्चा में रखने के लिए उसने अपनी केटीएम बाइक सीजी 04 एनडी. 3569 से नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट करके वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करना बताया। मुक्कु के अनुसार वह स्टंटबाजी का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करके अच्छा खासा पैसा भी कमा लेता है। इंस्टाग्राम में इसके 25,000 फालोवर्स है। यहीं नही ढेरों कंपनियों ने अपना एप्लीकेशन प्रमोट करने के लिए उसे पैसे का आफर कर रहे है, जिससे अतिरिक्त कमाई भी हो रही है।

    पुलिस ने बाइक जब्त कर मोटर यान अधिनियम की धारा 184, 39/192, 182(A)4 की कार्रवाई कर प्रकरण कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने बाइक चालक मुकेश चंद्राकर उर्फ मुक्कु पर 11000 रुपये का अर्थ दंड लगाया।मुकेश का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन करने प्रतिवेदन परिवहन कार्यालय भेजा गया है। इस दौरान वाहन चालक को भविष्य में दोबारा बाइक स्टंट करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।

    बाइकर्स को स्वजनों के सामने दी समझाइश

    कार्रवाई के दौरान बाइकर्स मुकेश चंद्राकर उर्फ मुक्कु को उसके स्वजनों के सामने डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह समझाइश दी कि बाइक पर स्टंट करना खतरनाक है। ऐसा करने से खुद और दूसरे वाहन चालक की जान भी जा सकती है।

    केवल चर्चित होने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना बेवकूफी है, भविष्य में दोबारा ऐसी गलती कभी मत करना नही तो सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मुकेश चंद्राकर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में दोबारा कभी बाइक स्टंट नही करने का संकल्प लिया और दूसरे वाहन चालकों को भी बाइक स्टंट नही करने की अपील की।

    Related Posts

    समयसीमा और गुणवत्ता पर फोकस: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…..

    May 10, 2026

    प्रगतिरत विकास कार्याे को समय पर पूर्ण करें, अप्रारंभ कार्याे को शीघ्र प्रारंभ करायें: मंत्री लखनलाल देवांगन….

    May 10, 2026

    निश्चय कार्यक्रम- रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र, मुख्यधारा में लौटने की नई पहल….

    May 10, 2026

    मदर्स डे पर सौगात : रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ….

    May 10, 2026

    पुरूषों के वर्चस्व वाले एक और क्षेत्र में पैर जमाने महिलाएं तैयार, इलेक्ट्रिशियन का काम सीख रोजगार की नई राह पर बढ़ाए कदम……

    May 10, 2026

    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    May 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समयसीमा और गुणवत्ता पर फोकस: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…..

    May 10, 2026

    प्रगतिरत विकास कार्याे को समय पर पूर्ण करें, अप्रारंभ कार्याे को शीघ्र प्रारंभ करायें: मंत्री लखनलाल देवांगन….

    May 10, 2026

    निश्चय कार्यक्रम- रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र, मुख्यधारा में लौटने की नई पहल….

    May 10, 2026

    मदर्स डे पर सौगात : रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ….

    May 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.