Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»बचपन के दोस्तों के साथ मिलकर तिलक वर्मा ने खास अंदाज में किया वर्ल्ड चैंपियन कप्तान का स्वागत
    खेल

    बचपन के दोस्तों के साथ मिलकर तिलक वर्मा ने खास अंदाज में किया वर्ल्ड चैंपियन कप्तान का स्वागत

    By July 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बचपन के दोस्तों के साथ मिलकर तिलक वर्मा ने खास अंदाज में किया वर्ल्ड चैंपियन कप्तान का स्वागत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद मुंबई में उनके घर पर खास अंदाज में स्वागत किया गया। जहां उनके एमआई टीम के साथी तिलक वर्मा ने अपने बचपन के दोस्तों के साथ उन्हें सलामी दी। तूफान बेरिल के कारण तीन दिनों तक बारबाडोस में फंसे रहने के बाद मेन इन ब्लू आखिरकार गुरुवार, 4 जुलाई को भारत पहुंच आए।

    विश्व चैंपियन का उनके आगमन पर नायक जैसा स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी टीम को विशेष नाश्ते के लिए आमंत्रित किया। फैंस के लिए मुंबई में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया। रात में वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा जब घर पहुंचे तो वहां उनका विशेष स्वागत किया गया।

    तिलक वर्मा ने खास अंदाज में किया स्वागत

    मुंबई इंडियंस के साथी तिलक वर्मा ने अपने बचपन के दोस्तों के साथ भारतीय कप्तान को सलामी दी। वायरल वीडियो में, समूह को WWE के दिग्गज रिक फ्लेयर के प्रसिद्ध 'स्ट्रट' की नकल करते हुए रोहित को आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है। ठीक उसी तरह जैसे उन्होंने पोडियम पर बीसीसीआई सचिव जय शाह से विश्व कप ट्रॉफी ली थी।

    फूलों के कालीन पर चले रोहित

    वीडियो में आगे दिखाया गया है कि वे खुशी से भारतीय कप्तान को अपने कंधों पर उठाते हैं और उन्हें माला पहनाते हैं। रोहित का स्वागत उनके घर में फूलों से सजे कालीन से किया गया। बता दें कि रोहित टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। सलामी बल्लेबाज ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी और आठ पारियों में 36.71 की औसत और 156.70 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए, जिसमें तीन अर्द्धशतक शामिल रहे।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर में प्राकृतिक संपदा और नवाचार का संगम- राज्यपाल रमेन डेका……

    May 4, 2026

    सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित….

    May 4, 2026

    बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ – राज्यपाल रमेन डेका…

    May 4, 2026

    सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी…..

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.