Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»डेविड वॉर्नर ने रिटायरमेंट का एलान करने के साथ ही जता दी वापसी की इच्छा
    खेल

    डेविड वॉर्नर ने रिटायरमेंट का एलान करने के साथ ही जता दी वापसी की इच्छा

    By July 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डेविड वॉर्नर ने रिटायरमेंट का एलान करने के साथ ही जता दी वापसी की इच्छा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद कई खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही बता दिया था कि ये टूर्नामेंट उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उनका करियर भी खत्म माना जा रहा था लेकिन इनमें से एक खिलाड़ी का मन बदलता दिख रहा है और वह चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का ख्वाब देख रहा है।

    ये खिलाड़ी हैं ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर। वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप के इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अब इसका आधिकारिक एलान भी कर दिया है लेकिन इसी के साथ वॉर्नर के मन में दोबारा खेलने की ललक दिख रही है और उन्होंने कहा है कि अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अगर क्रिकेट बोर्ड उन्हें बुलाता है तो वो खेलने को तैयार हैं।

    चैप्टर खत्म!

    डेविड वॉर्नर ने अपने संन्यास को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिख आधिकारिक एलान कर दिया है। वॉर्नर ने अपने इस बयान में बताया कि वह क्रिकेट के उच्च स्तर पर खेलकर काफी खुश हैं। वॉर्नर ने कहा कि वह तीनों फॉर्मेट को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर के लिए फैंस, परिवार को शुक्रिया कहा। इसके बाद वॉर्नर ने लिखा कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और अगर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने जाते हैं तो खेलने के लिए तैयार हैं।

    वॉर्नर ने लिखा, "मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा। मैं साथ ही अगर सेलेक्ट होता हूं तो ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भी तैयार हूं।"

    तीन बार के विश्व विजेता

    वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन बार विश्व कप जीता है। साल 2015 में वह वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था और वॉर्नर इस टीम का अहम हिस्सा थे। इसके अलावा पैट कमिंस की कप्तानी में पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी वॉर्नर थे। वह आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की जीत में भी टीम के साथ थे।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर में प्राकृतिक संपदा और नवाचार का संगम- राज्यपाल रमेन डेका……

    May 4, 2026

    सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित….

    May 4, 2026

    बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ – राज्यपाल रमेन डेका…

    May 4, 2026

    सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी…..

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.