Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा अनंत-राधिका की हल्दी का खुमार
    मनोरंजन

    बॉलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा अनंत-राधिका की हल्दी का खुमार

    By July 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बॉलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा अनंत-राधिका की हल्दी का खुमार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    8 जुलाई को मुकेश अंबानी ने अपने घर एंटीलिया में बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी होस्ट की. संगीत सेरेमनी की तरह ही यहां भी कई स्टार्स ने शिरकत की.

    सलमान खान ने फंक्शन में एक ब्लैक कुर्ते में एंट्री मारी जिसमें उनका स्वैग साफ साफ नजर आ रहा था. वहीं कुछ देर बाद जब सलमान एंटीलिया से रवाना हुए तो उन्हें हल्दी के थीम वाले येलो कुर्ते में देखा गया. एक ही फंक्शन से सलमान के दो लुक्स देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

    हल्दी में रंगे दिखे रणवीर सिंह

    हल्दी सेरेमनी मतलब मस्ती और धमाल वाला फंक्शन और ये फंक्शन रणवीर सिंह की मौजूदगी के बिना अधूरा ही रह जाता. रणवीर एंट्री करते ही पान का लुत्फ उठाते नजर आए. एंट्री के दौरान उनके हाथ में एक कुर्ता नजर आया था जिसे पहनकर वे पूरी तरह हल्दी के रंग में रंगे फंक्शन खत्म होने के बाद रवाना हुए थे. रणवीर पर लगी हल्दी देखकर साफ है कि फंक्शन में मस्ती और धमाल की कोई कमी नहीं रही होगी.

    येलो साड़ी में खूबसूरत दिखीं जाह्नवी कपूर

    अनंत-राधिका के खास फंक्शन में शिरकत करने के लिए जाह्नवी कपूर भी येलो साड़ी पहनकर पहुंची थीं. उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई. वहीं जाह्नवी के पापा बोनी कपूर भी यहां मौजूद थे.

    अनारकली सूट में अनन्या का क्लासी लुक

    अंबानी परिवार के न्योते पर सारा अली खान और अनन्या पांडे भी सज-धजकर हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. जैसे ही अनन्या पैप्स के सामने पहुंची तो उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड यानी सारा अली खान को ढूंढना शुरू कर दिया. वो कहती दिखीं- 'सारा कहां गई.' 

    मल्टीकलर लहंगे में जचीं सारा अली खान

    अनन्या और सारा ने काफी स्टाइलिश अंदाज में मीडिया के सामने पोज दिए. सारा इस दौरान मल्टीकलर लहंगे में नजर आई और अनन्या ने इस फंक्शन के लिए एक अनारकली सूट को चुना था.

    इस इवेंट में मानुषी छिल्लर, वीर पहाडिया, अर्जुन कपूर और सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी भी शामिल हुए थे. लेकिन हल्दी सेरेमनी के बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें खुशी कपूर और वेदांग रैना की झलक देखने को मिली और इस दौरान दोनों ट्विनिंग करते दिखे. ऐसे में दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है.

    राहुल-दिशा भी आए नजर

    फंक्शन में एंट्री लेते हुए राहुल वैद्य और दिशा परमार भी स्पॉट हुए. ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल वैद्य ने मेहंदी सेरेमनी में एक खास परफॉर्मेंस भी दी थी. वहीं उदित नारायण ने भी राधिका-अनंत के फंक्शन में परफॉर्म किया है जिसका वीडियो भी सामने आया है.

    मुकेश अंबानी की बहन दीप्ती सालगांवकर ने दिए पोज

    दोस्तों के अलावा परिवार के सदस्यों में मुकेश अंबानी की बहन दीप्ती सालगांवकर नजर आईं. मुकेश अंबानी भी बेटे आकाश अंबानी के साथ पैपराजी को पोज देने के लिए बाहर आए थे.

    अनिल अंबानी और टीना अंबानी ने दिए पोज

    अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी और बहू कृशा शाह अंबानी के साथ पहुंचे थे. फंक्शन के बाद अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी हल्दी वाले आउटफिट्स में नजर आए.

    हल्दी सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें

    हल्दी-मेहंदी सेरेमनी से पहले राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट और मां शैला मर्चेंट भी एंटीलिया में एंट्री करते नजर आए. इनके अलावा भी लगातर मेहमानों के आने का सिलसिला जारी था और हल्दी सेरेमनी की कुछ इनसाइड तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

    12 जुलाई को होगी अनंत-राधिका की शादी

    आपको बता दें कि अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई में शादी करने वाले हैं. तीन दिन तक चलने वाली इस शादी में दूसरे दिन 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है जिसमें सभी मेहमान न्यूलीवेड कपल को आशीर्वाद देंगे. इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा, जिसमें दुनियाभर के VVIP मेहमान शामिल होंगे. तीनों दिन के ये कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होंगे.

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.