Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन
    मनोरंजन

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    News DeskBy News DeskMay 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। बॉलीवुड से एक दु:ख भरी खबर आई है। ‘सन ऑफ सरदार’ समेत तमाम फिल्मों में अभिनय कर चुके एक्टर मुकुल देव का बीती रात निधन हो गया। सिर्फ 54 साल की उम्र में वो से दुनिया से चल बसे।

    मुकुल कुछ समय से काफी बीमार चल थे, जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनको ICU में शिफ्ट किया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मुकुल का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था।

    मुकुल बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव के भाई थे। मुकुल ने साल 1996 में छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले सीरीयल मुमकिन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दूरदर्शन के फेमस शो ‘एक से बढ़ कर एक’ में भी मुकुल ने अभिनय किया था। उन्होंने ‘फियर फैक्टर इंडिया’ के पहले सीजन को होस्ट भी किया था।

    बॉलीवुड में उन्होंने ‘दस्तक’ फिल्म से बड़े पर्दे पर अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था। इसी फिल्म से पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने भी अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। मुकुल ने ‘आर राजकुमार’, ‘जय हो’, ‘जल’ जैसी बहुत सी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए थे। मुकुल हर तरह के रोल करने में पारंगत थे। उन्होंने कॉमेडी के साथ साथ इंटेंस किरदारों को भी पर्दे पर बखूबी निभाया।

    मुकुल के बारे में यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि वो एक ट्रेंड पायलट भी थे। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से पायलट की ट्रेनिंग ली थी। अभिनय में दिलचस्पी के चलते उन्होंने एविएशन सेक्टर को छोड़कर टीवी और फिल्मों की दुनिया को अपने करियर के लिए चुना।

     

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025

    सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

    March 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर

    September 16, 2026

    कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.