Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़» महिला लोको पायलटों के लिए क्या इंजन में की जाएगी प्रसाधन की व्यवस्था ?
    छत्तीसगढ़

     महिला लोको पायलटों के लिए क्या इंजन में की जाएगी प्रसाधन की व्यवस्था ?

    By July 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर । बिलासपुर रेल मण्डल के महिला लोको पायलटों (ड्राइवर) का व्यथा है कि रेल इंजनों (लोको) में महिलाओं के लिए प्रसाधन की कोई व्यवस्था नहीं। वहीं रेलवे प्रशासन अब भी इस ओर उदासीन है। वहीं पुरूष लोको पायलटों का शिकायत है कि उनके जिम्मे में डेटोनेटर दे दिया जाता है। डटोनेटर को ले जाना, लाना, उसे जमा करना अब उनकी जिम्मेदारी है। अगर घूमा या फूटा तो इसका जवाब देना पड़ता है। साथ ही उनको पूरी तरह से रेस्ट नहीं मिलता है। रनिंग रूम के टॉयलेट साफ नहीं रहते। इंजनों में एसी की ठीक से व्यवस्था नहीं है। किसी में है किसी में नहीं है। स्टाफ की कमी है।
    उक्त बातें आज बिलासपुर रेल मंडल के गार्ड, ड्राइवरों के लॉबी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया। उनका कहना है कि रेलवे एक बहुत बड़ी संस्था है और उस संस्था में बहुत बड़ी जिम्मेदारी की काम हम करते हैं। मालगाड़ी के गार्ड, ड्राइवरों को गर्मी और बरसात दोनों से ही गुजरना पड़ता है। गर्मी में जहां बाहर का तापमान 45 डिग्री रहता है वहीं इंजन के अंदर वो 55 डिग्री हो जाता है ऐसे में हमें 12 घंटे काम करना पड़ता है। इससे हमारी कार्यक्षमता में कमी आने लगता है साथ ही सेहत पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। अभी कुछ इंजनों में एसी की व्यवस्था किया गया है पर पूरे इंजनों में अभी एसी नहीं लगी है। और गार्ड के डिब्बे में कोई लाइट की व्यवस्था नहीं है साथ ही इतना खुला-खुला है कि गर्मी और बरसात में काम करना बहुत कठिन हो जाता है। वहीं गार्ड, ड्राइवरों के लिए बनाए गए रनिंग रूम में भी व्यवस्था ठीक नहीं है। शौचालय में साफ-सफाई रहता ही नहीं है। कुछ रनिंग रूम को तो ऐसे बनाया गया है कि ट्रेन के आने-जाने से हिलने लगता है जैसे भूकंप आया हो। इससे सही माने में रेस्ट नहीं मिल पाता है। इसका असर हमारे सेहत पर पड़ता है। वहीं स्टाफ की कमी के कारण अधिक काम करना पड़ता है। वहीं बिलासपुर रेल मंडल में दो लोको पॉयलट और 15 के करीब सहायक लोको पॉयलट है। महिला लोको पॉयलटों का कहना है कि हमारी सबसे बड़ी व्यथा यह है कि मंडल रेलवे के इंजनों में महिलाओं के लिए कोई टॉयलट की व्यवस्था नहीं है। चलती ट्रेन में अगर टॉयलेट लगे तो हमें रोक कर रखना पड़ता है। साथ ही पिरेड के समय पेड भी नहीं बदल पाते जिससे बहुत परेशानियां होती है। वहीं अगर किसी की पेट खराब हो गया तो हालत खराब हो जाता है। ऐसे में रेल प्रशासन को चाहिए कि इस ओर विशेष रूप से ध्यान दें।
    अधिकारियों ने रखा अपना पक्ष
    इस संबंध में जब अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रेलवे में गार्ड और ड्राइवरों का 12 घंटे का ड्यूटी होता है और उन्हें 12 घंटे में ही छोड़ दिया जाता है। उनके रेस्ट के लिए अलग-अलग स्टेशनों में रनिंग रूम बनाया गया है। व्यस्त रूट में विशेष रूप से रेस्ट रूम की व्यवस्था किया गया है। ड्यूटी के 12 घंटे पूरे होने पर जिस स्टेशन में टे्रन रहती है, उस स्टेशन के लिए सड़क मार्ग से वाहनों द्वारा ड्राइवर या गार्ड को ले जाते हैं। उस स्टेशन पर ड्राइवर या गार्ड चार्ज लेता है और जिसका ड्यूटी पूर हो जाता है उसे उसी वाहन से छोड़ा जाता है। वहीं इंजन में एसी लगाने के बारे में बताया कि बिलासपुर मंडल के पास कुल 200 लोको (इंजन) है इसमें से 181 इंजनों में एसी लग चुका है और 19 इंजनों में एसी लगा दिया जाएगा। रही बात डेटोनेटर की तो वो छोटा सा टीने के डिब्बे में बंद रहता है बहुत वजन नहीं है और इसका फूटने का डर नहीं है क्योंकि बहुत ज्यादा वजन से दबाए जाने पर ही फूटेगा। वहीं महिलाओं के लिए इंजन में शौचालय के संबंध में बताया कि पहले महिला लोको पॉयलट नहीं होते थे इस कारण इंजन में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं किया जाता था। अब महिला लोको पॉयलट का काम करने लगे हैं। बिलासपुर रेल मंडल में दो लोको पॉयलट हैं और इन्हें उनके अनुसार काम लिया जाता है। बताया जाता है कि अगर दो महिला पॉयलट के लिए 200 इंजन में टॉयलेट की व्यवस्था करना पड़े खर्चा बहुत अधिक पड़ेगा। आगे इस सुविधा के लिए प्रयास किया जा सकता है।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.