Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»हनीट्रैप मामले में एक और महिला गिरफ्तार, इससे पहले पकड़े गए तीन युवती, एक युवक
    छत्तीसगढ़

    हनीट्रैप मामले में एक और महिला गिरफ्तार, इससे पहले पकड़े गए तीन युवती, एक युवक

    By July 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हनीट्रैप मामले में एक और महिला गिरफ्तार, इससे पहले पकड़े गए तीन युवती, एक युवक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलौदाबाजार

     छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हनीट्रैप मामले में एक फरार आरोपित महिला को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला का नाम पुष्पमाला 27 वर्ष निवासी शिव मंदिर बलौदाबाजार है। बता दें, इससे पहले पुलिस ने तीन युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया था।

    आरोपियों में कई नामचीन शामिल हैं। ये सभी मिलकर धनवान, शासकीय एवं प्राइवेट नौकरी से रिटायर्ड लोगों को हनीट्रैप में फंसाते थे। फिर उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूला करते थे। अभी भी इस गिरोह के मास्टरमाइंड सहित कई फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले हनीट्रैप का मामला सामने आया था। सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर प्रकरण की जांच में पीड़ित पक्ष के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई है, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि प्रकरण का सरगना फरार आरोपित के साथ महान, मोंटी उर्फ प्रत्यूष, दुर्गा एवं अन्य आरोपितों द्वारा खूबसूरत महिलाओं को रसूखदार व रिटायर्ड कर्मचारियों के घरों में भेजा जाता था।

    इसके बाद उनकी अश्‍लील फोटो या वीडियो खींचकर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम उगाही की जाती थी। इस प्रकरण में पूर्व में कुल चार आरोपितों महान, दुर्गा, मोंटी उर्फ प्रत्यूष एवं रवीना को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनसे पूछताछ पर बलौदाबाजार शहर में भयादोहन कर लाखों रुपए की वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ था।

    इस गिरोह द्वारा बहुत ही सुनियोजित तरीके से बलौदाबाजार शहर एवं आसपास के धनाढ्य एवं विभिन्न शासकीय एवं प्राइवेट सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए लोगों को अपने झांसे में लिया जाता था तथा उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए की मोटी रकम वसूली की जाती थी।

    यह गिरोह बहुत ही शातिर तरीके से अपने काम को अंजाम देता था तथा गिरोह के सभी सदस्यों के मध्य काम का बंटवारा करते हुए सभी सदस्य अपनी अलग-अलग भूमिका निभाते थे।

    नौ जुलाई को प्रकरण में फरार आरोपी पुष्पमाला 27 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरोह का मुख्य सरगना एवं मास्टर माइंड तथा प्रकरण में शामिल अन्य आरोपित जो कि अभी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

    Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है- संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    May 11, 2026

    धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़, 36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन……

    May 11, 2026

    भोरमदेव कॉरिडोर के बेस स्ट्रक्चर का काम प्राथमिकता के साथ समय सीमा में करें पूरा – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    May 11, 2026

    विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा सॉफ्टवेयर…..

    May 11, 2026

    ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा अर्चना’…..

    May 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है- संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    May 11, 2026

    धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़, 36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन……

    May 11, 2026

    ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा अर्चना’…..

    May 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.