Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»70 छात्राओं को किया साईकिल वितरण
    छत्तीसगढ़

    70 छात्राओं को किया साईकिल वितरण

    By July 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    70 छात्राओं को किया साईकिल वितरण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     मनेन्द्रगढ़
    एमसीबी-छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आजाक मनेन्द्रगढ़ की छात्राएं लाभान्वित हुई।सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत 70 छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया।इस अवसर पर मंच पर उपस्थित भाजपा कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव, पार्षद अजमुद्दीन अंसारी, पार्षद अनिल प्रजापति, डा. रश्मि सोनकर,दिनेश्वर मिश्रा, जे के सिंह, श्याम बिहारी रैकवार,रामचरित द्विवेदी, आलोक जायसवाल, महेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर जैन, शिव केवट,समेत संस्था प्राचार्य यू बी मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है।मुझे विश्वास है कि छात्राएँ अब समय पर स्कूल आएँगी। डा. रश्मि सोनकर ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है।यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है।

    लखन श्रीवास्तव ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई कर नगर व स्कूल का नाम रोशन करने कहा।उन्होंने कहा कि पहले आसपास गांव से आने वाली छात्राओं को साइकिल नहीं होने से आने जाने में काफी समय लगता था।साथ ही परेशानी उठानी पड़ती थी।पार्षद अनिल प्रजापति ने कहा कि छात्राओं को साइकिल मिलने से सहूलियत होगी। साथ ही छात्राएं अब समय पर स्कूल पहुंच सकेगी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए अपनी पार्षद निधि से दो लाख रु. देने की घोषणा की।

    दिनेश्वर मिश्रा ने कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है. बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ अभियान को आगे लाने में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं का भी काफी योगदान रहता है,मुझे विश्वास है कि यह स्कूल आने वाले समय में इस क्षेत्र का नाम और भी ऊंचा करेगा।उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन करते हुए संस्था के प्राचार्य यू बी मिश्रा ने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का पूरा प्रयास रहता है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्राएं अपने लक्ष्य की ओर बढ़े,उन्होंने बीते वर्ष के परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए कहा कि हम क्वांटिटी पर नहीं बल्कि क्वालिटी पर भरोसा करते हैं।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पारसमणी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य यू बी मिश्रा, मुकदेव राम, शिव शेखर सिंह, बी आर महिपाल, चंद्रमणि प्रसाद द्विवेदी,तारिक सिद्धिकी,श्रीमती सुनी कच्छप, श्रीमती मधुमिता चौधरी,श्रीमती निधि तिवारी, पारसमणी, कु माधुरी दास, श्रीमती राधा सिंह,सुदीप कुमार, श्रीमती निधि जैन, अप्पू राहा समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

    Related Posts

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन, विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण…..

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात….

    May 11, 2026

    हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने वितरित की मुआवजा राशि….

    May 11, 2026

    कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन….

    May 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा…..

    May 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन, विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण…..

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात….

    May 11, 2026

    हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने वितरित की मुआवजा राशि….

    May 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.