Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»IAS की शिकायत पर पटवारी किशोर दीवान गिरफ्तार, पटवारी की काउंटर आवेदन की कर रहे जांच
    छत्तीसगढ़

    IAS की शिकायत पर पटवारी किशोर दीवान गिरफ्तार, पटवारी की काउंटर आवेदन की कर रहे जांच

    By July 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IAS की शिकायत पर पटवारी किशोर दीवान गिरफ्तार, पटवारी की काउंटर आवेदन की कर रहे जांच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दंतेवाड़ा
     ट्रेनी आईएएस और जिला के एसडीएम जयंत नाहटा और भैरमबंद हल्‍का के पटवारी किशोर दीवान के बीच एक दिन पहले हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पटवारी ने एसडीएम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना में आवेदन दिया था। इस बीच एसडीएम की शिकायत पर पुलिस ने पटवारी दीवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए देर रात में गिरफ्तार कर लिया। दीवान पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में गैर जमानती धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। दीवान को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। अफसरों का कहना है. पटवारी के खिलाफ ग्रामीणों ने पैसे लेने की 40 शिकायते की है।

    पटवारी के आवेदन की भी जांच

    दंतेवाड़ा पुलिस का कहना है कि पटवारी ने एसडीएम पर मारपीट का आरोप लगाया है, उसकी जांच की जाएगी। कोतवाली पुलिस का कहना है पहले एसडीएम आफिस के बाबू ने पटवारी के खिलाफ दुर्व्यवहार, झूमाझटकी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत की थी। बाद में फिर पटवारी ने आवेदन दिया।

    एसडीएम बोले-शिकायतों की वजह से किया ट्रांसफर

    मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम नाहटा ने मारपीट के आरोपों से इन्‍कार किया है। उन्‍होंने बताया कि पटवारी के खिलाफ ग्रामीणों ने पैसे लेने की शिकायत की है। ऐसी करीब 40 शिकायतें हैं। इन शिकायतों की जांच के बाद दीवान का ट्रांसफर किया गया था। पूरे मामले की विभागीय जांच चल रही है। नाहटा ने बताया कि पटवारी मिलने आया था, लेकिन मेरे चैम्बर आते ही वह आवेशित होकर बात करने लाग, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी और चौकीदार उन्हें पकड़कर चैम्बर से बाहर ले गए।

    पटवारी संघ ने जताई आपत्‍ति‍

    इस बीच मामले में पटवारी संघ की इंट्री हो गई है। संघ ने पटवारी के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी का विरोध किया है। संघ ने इसे एक तरफा कार्यवाही बताते हुए विरोध किया है। संघ के अध्‍यक्ष और अन्‍य पदाधिकारी आज दंतेवाड़ा पहुंच रहे है। ऐसे में यह मामला तूल पकड़ सकता है।

    पटवारी ने एसडीएम पर लगाया है पिटवाने का आरोप

    पुलिस में की गई लिखित शिकायत में पटवारी ने एसडीएम पर मारने की कोशिश करने और अपने गनमैन से पिटवाने का आरोप लगाया है। दीवान ने अपने आवेदन में लिखा है कि उसका बार-बार ट्रांसफर किया जा रहा है। इसकी को लेकर वह एसडीएम से मिलने उनके कार्यालय गया था। 6 महीने पहले दीवान को भैरमबंद से कटेकल्याण ट्रांसफर किया गया था। पटवारी का आरोप है कि लगातार मेरा 6-6 महीने में दंतेवाड़ा से भैरमबंद और फिर कटेकल्याण ट्रांफसर किया गया। दीवान का आरोप है कि पहले एसडीएम ही मारने के लिए खड़े हुए लेकिन वह पीछे हट गया, इस वजह से मार नहीं पाए, लेकिन फिर उन्‍होंने अपने गनमैन और गार्ड को बुला कर मुझे कार्यालय से बाहर निकालने के लिए कहा। इस दौरान गनमैन ने मारपीट की।

    Related Posts

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन, विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण…..

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात….

    May 11, 2026

    हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने वितरित की मुआवजा राशि….

    May 11, 2026

    कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन….

    May 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा…..

    May 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन, विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण…..

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात….

    May 11, 2026

    हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने वितरित की मुआवजा राशि….

    May 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.