Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»सीरीज जीतने के लिए कप्तान शुभमन गिल प्लेइंग-11 में कर सकते हैं बदलाव, इस खिलाड़ी को करेंगे बाहर!
    खेल

    सीरीज जीतने के लिए कप्तान शुभमन गिल प्लेइंग-11 में कर सकते हैं बदलाव, इस खिलाड़ी को करेंगे बाहर!

    By July 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीरीज जीतने के लिए कप्तान शुभमन गिल प्लेइंग-11 में कर सकते हैं बदलाव, इस खिलाड़ी को करेंगे बाहर!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज का चौथा मैच आज यानी 13 जुलाई को खेला जाना है। इस मैच में जब टीम इंडिया हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी। टीम इंडिया ने पहले मैच में हार के बाद दमदार वापसी की और लगातार दो मैच जीत 2-1 की बढ़त ले ली है।

    युवा खिलाड़ियों से सजी इस टीम ने अभी तक प्रभावित किया है, लेकिन अनुभव की कमी साफ देखने को मिली है। पहले मैच में इसी कारण टीम इंडिया को हार मिली थी जबकि तीसरे मैच में भी कुछ ऐसा ही मामला था। कप्तान शुभमन गिल चाहेंगे कि चौथे मैच में टीम बेहतर खेले, लेकिन सवाल ये है कि क्या गिल इस अहम मैच में अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करेंगे या नहीं?

    बल्लेबाजी में क्या होगा?

    चौथे मैच से पहले गिल के सामने सवाल ये है कि क्या वह अपनी प्लेइंग-11 को बदलना चाहेंगे। जहां तक है गिल मजबूरी के अलावा किसी और स्थिति में अपनी पिछले मैच की प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं करेंगे। आखिरी समय किसी खिलाड़ी को चोट लग जाए तो बात अलग है। कप्तान बहुत कम ही विनिंग कॉम्बीनेशन को बदलते हैं। गिल अर्धशतक जमा चुके हैं। यशस्वी ने इस सीरीज में एक ही मैच खेला है और ऐसे में उनका बाहर जाना बनता नहीं है। अभिषेक शर्मा ने दूसरे मैच में तूफानी शतक जमाया था।

    ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे मैच में अर्धशतक जमाने से चूक गए थे। दूसरे मैच में हालांकि उन्होंने अर्धशतक जमाया था। सूंज सैमसन का अनुभव टीम के काम आएगा जिसकी टीम को काफी जरूरत है। रिंकू सिंह जैसा फिनिशर टीम को चाहिए ही।

    मुकेश कुमार को मिलेगा मौका?

    गेंदबाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा किया है। आवेश खान ने अभी तक तीनों मैचों में प्रभावित किया है। खलील अहमद ने हालांकि निराश किया है और इसी कारण उनको चौथे मैच में मौका मिले इसकी संभावना कम नजर आ रही है। उनकी जगह मुकेश कुमार को प्लेइंग-11 में चुना जा सकता है। खलील ने दो मैच खेले हैं लेकिन एक ही विकेट निकाल पाए हैं।

    भारत की संभावित प्लेइंग-11

    शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी…..

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 6, 2026

    ​सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन, सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    July 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.