Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का जिक्र करते हुए कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़ी बहस 
    देश

    डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का जिक्र करते हुए कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़ी बहस 

    By July 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का जिक्र करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि भारत में इसी तरह I.N.D.I.A गठबंधन और कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसक बयान दे रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को कहा कि सवाल यह उठता है कि अमेरिका जैसे लोकतंत्र में ऐसी कौन सी परिस्थिति थी, जिसके कारण यह राजनीतिक हिंसा हुई और कैसे इतना घृणित और हिंसक माहौल बनाया गया।

    उन्होंने कहा कि भारत में भी यही दोहराने का प्रयास किया जा रहा है। एक्स पर एक पोस्ट में विपक्ष की आलोचना करते हुए पूनावाला ने आरोप लगाया कि I.N.D.I.A , विशेष रूप से कांग्रेस और उसके सहयोगी पीएम मोदी और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अमेरिका की तरह हिंसक नैरेटिव का प्रचार कर रहे हैं। विपक्ष ने यह भ्रम फैलाया है कि अगर भाजपा सरकार सत्ता में रही तो संविधान खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और चुनाव नहीं होंगे।

    कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों पर किया पलटवार

    कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा पर इस आरोप के लिए निशाना साधा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ हिंसा को प्रोत्साहित किया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि नेताओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सस्ती राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

    उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और पूरी भाजपा जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और पूरे परिवार के खिलाफ झूठ फैलाकर लोगों को कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ भड़का रही है। इससे पहले रविवार को भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा था कि तीसरी बार फेल हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हिंसा को अक्सर प्रोत्साहित किया है और उसे जायज ठहराया है। भारत कैसे भूल सकता है कि कांग्रेस सरकार के समय पंजाब पुलिस ने जानबूझकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया था, जब उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर फंसा हुआ था।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.