Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»कनकई नदी के कटाव से एक दो दिनों में डाकूपारा, पलसा का नामोनिशान मिट जाएगा
    राज्य

    कनकई नदी के कटाव से एक दो दिनों में डाकूपारा, पलसा का नामोनिशान मिट जाएगा

    By July 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कनकई नदी के कटाव से एक दो दिनों में डाकूपारा, पलसा का नामोनिशान मिट जाएगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिघलबैंक । करीब 25 दिनों से कनकई नदी के कटाव का मार झेल रहे सिंघीमारी पंचायत के डाकूपारा गांव के ग्रामीणों का दर्द जानने रविवार को ठाकुरगंज विधायक सऊद आलम डाकूपारा गांव पहुंचे। विधायक ने गौरीपुर पलसा घाट से नाव एवं पैदल कनकई नदी को पार कर डाकूपारा गांव पहुंच कटाव क्षेत्र का जायजा लिया। कनकई नदी द्वारा तेजी से हो रहे खेतिहर जमीन के कटाव को देख अपनी चिंता जाहिर करते हुए मौके से जल निस्सरण एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से टेलीफोन पर बात करते हुए जल्द कटाव रोधी कार्य कराने के निर्देश दिये। 25 दिनों में अब तक करीब 65 से 70 बीघा जमीन नदी में समा गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह तेजी से नदी का कटाव हो रहा है। एक दो दिनों में डाकूपारा, पलसा का नामोनिशान मिट जाएगा।
    बता दें कि सिंघीमारी पंचायत के वार्ड 1 के डाकूपारा गांव में कनकई नदी के कटाव को लेकर वार्ड सदस्या भालो देवी ने ग्रामीणों के साथ पहले 29 जून को अंचल कार्यालय पहुंच अंचलाधिकारी को कटाव की जानकारी देते हुए लिखित आवेदन दिया था। पर कोई सुनवाई नहीं होने पर 8 दिन पहले गत सोमवार को जिला पदाधिकारी के कार्यालय किशनगंज पहुँच लिखित सूचना देते हुए कटावरोधी कार्य शुरू करने की मांग की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को बार बार लिखित सूचना देने के बाद भी डाकूपारा गांव को बचाने के लिए अब तक कोई पहल नहीं हुई है।
    रविवार को ठाकुरगंज विधायक सऊद आलम नदी पार कर स्थलीय निरीक्षण करने एवं कटावरोधी कार्य शुरू करवाने के आदेश के बाद पीड़ित ग्रामीणों को थोड़ी उम्मीद जगी है। कृषि योग्य भूमि को बचाने का अभी कोई गाइडलाइन नहीं है।  जल निस्सरण एवं बाढ़ प्रमंडल के सहायक अभियंता प्रीयूस कुमार ने कहा कि यह सही है कि कृषि योग्य भूमि का कटाव हो रहा है। हमारी पहली प्राथमिकता बसावट एवं आवासीय इलाके को बचाने की है। कृषि योग्य भूमि के संबंध में विभाग का कोई स्पष्ट गाइडलाइन अभी तक नहीं है।

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से लेखिका पूजा अग्रवाल की पुस्तक का किया विमोचन…..

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से कृषि मंत्री नेताम ने की भेंट….

    June 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.