Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»बेन स्टोक्स की वापसी 23 जुलाई से शुरू होने वाले नए सीजन में तीन साल बाद दिखेंगे स्टोक्स साहब
    खेल

    बेन स्टोक्स की वापसी 23 जुलाई से शुरू होने वाले नए सीजन में तीन साल बाद दिखेंगे स्टोक्स साहब

    By July 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंग्लैंड की टीम अभी घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, वहीं इसके बाद टीम के कई खिलाड़ी द हंड्रेंड के आगामी सीजन में व्यस्त हो जाएंगे जिसमें 3 सालों के बाद एक बड़ा नाम भी अब वापसी करेगा। इंग्लिश टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स जिन्होंने साल 2021 में द हंड्रेड में आखिरी बार खेला था वह इस लीग में वापसी करेंगे जिसमें नॉर्दन सुपरचार्जर्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। इस टीम के मुख्य कोच की भूमिका में दिग्गज पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ संभाल रहे हैं। द हंड्रेड के आगामी सीजन की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है, जिसमें फाइनल मुकाबला 18 अगस्त को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा।

    लीग स्टेज के आखिर चार मैच और नॉकआउट के लिए रहेंगे स्टोक्स उपलब्ध

    वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम को सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 26 जुलाई से खेलना है ऐसे में इसके खत्म होने के बाद ही स्टोक्स द हंड्रेड में खेलने के लिए उपलब्ध हो पाएंगे। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है कि बेन स्टोक्स लीग स्टेज के आखिरी चार मैच और नॉकआउट मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे, यदि नॉर्दन सुपरचार्जर्स की टीम क्वालीफाई करने में कामयाब होती है। बेन स्टोक्स ने द हंड्रेड के पहले सीजन में खेला था जिसमें वह फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में खेलते हुए दिखे थे। हालांकि इस सीजन अवसाद की समस्या से जूझने की वजह से वह सिर्फ 2 मैचों में ही खेल सके थे और उसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट पर अधिक ध्यान लगाने के लिए द हंड्रेड से खुद को दूर रखा हुआ था। स्टोक्स को द हंड्रेड में अपना पहला मुकाबला 6 अगस्त को खेलने को मिलेगा जिसमें वह बर्मिंघम फोनिक्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलते हुए दिखेंगे।

    नसीम शाह को टिम साउदी ने किया रिप्लेस

    द हंड्रेड में रिप्लेस किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ रही है, जिसमें बर्मिंघम फोनिक्स टीम का हिस्सा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह को पीसीबी से एनओसी नहीं मिलने की वजह से वह इस लीग में खेलते हुए नहीं दिख पाएंगे, जिसके लेकर टीम ने उनकी जगह पर टिम साउदी को जोड़ा है। वहीं जेम्स नीशम को लंदन स्परिट और रिले मेरेडिथ को ट्रेंट रॉकेट्स टीम का हिस्सा बने हैं लेकिन कुछ समय के लिए जब तक जैक क्राउली और जो रूट उपलब्ध नहीं हो जाते।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई…..

    May 4, 2026

    एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश…..

    May 4, 2026

    निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी….

    May 4, 2026

    सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.