Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेंगलुरु में पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेंगलुरु में पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया

    By July 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेंगलुरु में पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महासमुंद

    पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा 13 वीं नेशनल सब जूनियर एवं जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 का आयोजन श्री कांतिरावा आऊटडोर स्टेडियम बेंगलुरु में 15 से 17 जुलाई 2024 तक आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य की दल से कुल 6 पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी शामिल हुए। राज्य दल के प्रशिक्षक व मैनेजर निरंजन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की टीम में महासमुंद जिले से सुखदेव केंवट, नोशन लाल पटेल, दिनेश पटेल, निखिल यादव, जिला बालोद से उदयराम कुमार निषाद, सूरजपुर जिले से यशोदा राजवाड़े शामिल हुए। जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत एवं 3 कांस्य कुल 6 पदक जीतने में सफल रहें। महासमुंद जिले से सुखदेव ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 100 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, जिले के नोशन लाल पटेल ने 1500 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रौशन किया। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने सुखदेव एवं नोशन पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    विदित हो कि जिले के फॉर्च्यून नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय करमापटपर बागबाहरा खुर्द के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सुखदेव केंवट और निखिल यादव का चयन हॉल ही में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) बेंगलुरू में हुआ हैं। जो जुलाई माह से आवासीय राष्ट्रीय अकादमी में प्रवेश लेकर नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिले के खिलाड़ियों को नेशनल चैंपियनशिप बेंगलुरु में पदक जीतने पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, जिला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे, सहायक संचालक शिक्षा श्री सतीश नायर, छत्तीसगढ़ पैरा एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री डिकेश टंडन, जिला पैरा एथलेटिक्स संघ से तोरण यादव, विश्वनाथ पाणिग्रही, भेख लाल साहू, अतुल बग्गा, डॉ. विकास अग्रवाल, अध्यक्ष फॉर्च्यून फाउंडेशन निरंजन साहू एवं समस्त शाला परिवार ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

    Related Posts

    ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा…

    July 4, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 4, 2026

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..

    July 4, 2026

    वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगजनों को मिला सम्मान और रोजगार, 125 दिनों का रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और मेट की जिम्मेदारी से बढ़ा आत्मविश्वास…..

    July 4, 2026

    बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय…

    July 4, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..

    July 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा…

    July 4, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 4, 2026

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..

    July 4, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..

    July 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.