Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कालेजों में एडमिशन का धमाल, 54 हजार सीटों के लिए 80 हजार छात्रों ने किए आवेदन
    छत्तीसगढ़

    कालेजों में एडमिशन का धमाल, 54 हजार सीटों के लिए 80 हजार छात्रों ने किए आवेदन

    By July 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कालेजों में एडमिशन का धमाल, 54 हजार सीटों के लिए 80 हजार छात्रों ने किए आवेदन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबंद्ध 121 कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया का आगाज़ हो चुका है, और छात्रों में उत्साह चरम पर है। कोरोना महामारी के पांच साल बाद यह पहला मौका है जब छात्रों को खुला प्रवेश मिल रहा है, और कालेज परिसरों में बेमिसाल भीड़ उमड़ पड़ी है।गुरुवार को कैंपस में हर ओर छात्रों का जोश और उमंग साफ नजर आया। गर्मी और उमस के बावजूद, खिड़कियों पर लंबी कतारों में खड़े होकर छात्र अपने सपनों को साकार करने के लिए तत्पर हैं। इस साल छात्रों के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी कालेजों में प्रवेश लेने के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि अभी तक सिर्फ मेरिट के आधार पर प्रवेश हो रहा था पांच साल में पहली बार है कि प्रथम मेरिट के बाद ओपन प्रवेश किया गया।

    बिलासपुर के प्रमुख कालेज जिनमें शासकीय ई-राघवेंद्र राव पीजी विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय बिलासा कन्या पीजी महाविद्यालय, शासकीय जेपी वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सीएमडी पीजी महाविद्यालय,डीपी विप्र पीजी महाविद्यालय और डीएलएस पीजी कालेज ने सबसे पहले मेरिट सूची का प्रकाशन किया। मेरिट बाद केवल 10 प्रतिशत सीटों में ही प्रवेश हुआ। यही कारण है कि ओपन होने के बाद प्रवेश के लिए होड़ मची हुई है। 22 जुलाई तक ओपन प्रवेश होगा। इस साल लगभग 54 हजार सीटों के लिए 80 हजार छात्रों ने आवेदन किया था।

    अभिभावक भी उत्साहित
    अभिभावक भी अपने बच्चों के इस नए सफर को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा के महत्व को समझते हुए, वे अपने बच्चों को हर संभव समर्थन दे रहे हैं। कालेज प्रशासन ने भी छात्रों और अभिभावकों के सहयोग के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष काउंटर लगाए गए हैं, जहां छात्रों को मार्गदर्शन और सहायता दी जा रही है।

    शिक्षा का जुनून और उत्साह
    शिक्षा का जुनून और कालेज में कदम रखने की खुशी युवाओं में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। छात्र-छात्राओं के चेहरों पर एक नई चमक है। अपने पसंदीदा कालेज में प्रवेश पाकर वे अपने भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। कालेज परिसरों में जहां एक तरफ छात्रों का हर्ष और उल्लास देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तरफ कालेज प्रशासन भी छात्रों की स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और उसके संबंद्ध कालेजों में एक नई ऊर्जा और जोश का माहौल बना हुआ है।

    प्रवेश के समय यह दस्तावेज जरूरी
    छात्रों को प्रवेश कन्फर्म होने पर प्रवेश शुल्क के साथ कालेजों में अपने दस्तावेज भी जमा करने होंगे। जिसमें कक्षा 10वीं अंकसूची, कक्षा 12वीं अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (आरक्षण), आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो चार पासपाेर्ट साइज फोटो पालक की दो फोटो के साथ स्वंय का मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी जरूरी है। कालेजों में मूल दस्तावेजों की जांच होगी।

    Related Posts

    125 दिनों के रोजगार से बढ़ी उम्मीदें: विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन बना ग्रामीणों का नया संबल…

    July 5, 2026

    करोड़ों दिलों पर गूंजती रहेगी तंबूरे की तान और बुलंद आवाज: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    July 5, 2026

    भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत…..

    July 5, 2026

    लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मानः पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई…..

    July 5, 2026

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत….

    July 5, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…..

    July 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    125 दिनों के रोजगार से बढ़ी उम्मीदें: विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन बना ग्रामीणों का नया संबल…

    July 5, 2026

    करोड़ों दिलों पर गूंजती रहेगी तंबूरे की तान और बुलंद आवाज: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    July 5, 2026

    भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत…..

    July 5, 2026

    लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मानः पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई…..

    July 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.